खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मौके पर उपायुक्त ने भवन तक सड़क निर्माण एवं भवन की चारदीवारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
- गौरतलब हो कि स्फूर्ति योजना का आरंभ भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत बांस, खादी तथा शहर जैसे ग्रामीण एमएसएमई उद्योग से जुड़े कारीगरों की क्षमता का विकास किया जाएगा।
@Ramgarh Live – रामगढ़ – बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने चितरपुर प्रखंड का दौरा कर सुकरीगढ़ा ग्राम में स्फूर्ति परियोजना के तहत हो रहे कार्यों एवं शिल्पी कारीगरों द्वारा सिल्वर ज्वेलरी क्लस्टर का निरीक्षण किया।
मौके पर उपायुक्त ने स्फूर्ति (स्कीम ऑफ़ फंड फॉर अपग्रेडेशन एंड रीजेनरेशन ऑफ ट्रेडिशनल इंडस्ट्री) परियोजना के तहत गांव में हो रहे कार्यों के निरीक्षण के क्रम में सीएफसी बिल्डिंग का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने भवन तक सड़क निर्माण एवं भवन की चारदीवारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुकरीगढ़ा गांव के स्वर्ण शिल्पी कारीगरों के वर्कशॉप में कारीगरों द्वारा आभूषण निर्माण करने के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों की सराहना की। वही उपायुक्त ने कारीगरों से उनके द्वारा कार्यों के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी लेने के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार को उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए वहीं उपायुक्त ने कारीगरों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी कई निर्देश दिए।
गौरतलब हो कि स्फूर्ति योजना का आरंभ भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बांस, खादी तथा शहर जैसे ग्रामीण एमएसएमई उद्योग से जुड़े कारीगरों की क्षमता का विकास किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों को ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार, अंचल अधिकारी चितरपुर श्रीमती तृप्ति विजय कुजुर, जिला उद्योग केंद्र से इओडीबी मैनेजर, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक, प्रखंड उद्यमी समन्वयक सहित अन्य उपस्थित थे।

