Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

फाइलेरिया रोग के प्रति करें सभी को जागरूक – उपविकास आयुक्त

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 93 पाठक • अपडेटेड: 4 Mar

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • जिसके लिए पूरे जिले में 56 सब सेंटरो के साथ कुल 1170 बूथ बनाये गए है।
  • कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कुल 4178 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 418 सुपरवाइजर एवं 16 एम०ओ० का चयन किया गया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर स्कूल के बच्चों को उनके विधालय में ही दवा खिलायी जाएगी।

  • हाई रिस्क एरिया एवं जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए अलग माइक्रो प्लान – सिविल सर्जन, रामगढ़

DDC Meeting@Ramgarh Live – रामगढ़ – शुक्रवार को समाहरणालय रामगढ़ के ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम अंतर्गत 7 मार्च से 12 मार्च तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त, रामगढ़ नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
उपविकास आयुक्त ने बताया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान जिले में कुल 1044660 लोगो को एल्बेंडाजोल (एक गोली 400 मिलीग्राम) एवं डी०ई०सी० (एक गोली 100 मिलीग्राम) की दवा खिलाया जाना है, जिसमे 1-2 साल के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की आधी गोली, 2-5 साल के बच्चों को 1 डी०ई०सी० एवं 1 एल्बेंडाजोल की गोली, 6-14 साल के लोगों को 2 डी०ई०सी० एवं 1 एल्बेंडाजोल की गोली, वहीं 15 साल तथा उससे ऊपर के लोगों को 3 डी०ई०सी० एवं 1 एल्बेंडाजोल की गोली दी जानी है। जिसके लिए पूरे जिले में 56 सब सेंटरो के साथ कुल 1170 बूथ बनाये गए है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कुल 4178 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 418 सुपरवाइजर एवं 16 एम०ओ० का चयन किया गया है।
श्री सिन्हा ने कहा कि जैसा कि यह कार्यक्रम 7 से 12 मार्च तक चलाया जाना है जिसमे 7 मार्च को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किये गए बूथ पर ही लोगो को दवा खिलाई जाएगी तत्पश्चात 8 मार्च से 12 मार्च तक घर-घर जाकर लोगो को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर स्कूल के बच्चों को उनके विधालय में ही दवा खिलायी जाएगी।
वार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने स्तर से लोगो को जागरूक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा सके और रामगढ़ जिले को फाईलेरिया मुक्त बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने स्तर से लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।
वार्ता के दौरान सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ० प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि जिले के हाई रिस्क एरिया तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए अलग से माईक्रो प्लान तैयार किया गया है। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी संस्थानों के लोगों को भी इस कार्यक्रम का लाभ दिया जाना है।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-प्रभारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाजकल्याण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR