खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - रामगढ़ (झारखंड) : 14 वीं राज्यस्तरीय तलबारबाजी चैंपियनशिप में मानव फाउंडेशन अहम योगदान निभा रहा है।
- फाउंडेशन के अध्यक्ष समरेश सिंह, सचिव सन्नी कुमार सिंह और दीपक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
- प्रतियोगिता में दूर दराज से आये खिलाड़ियों को कोई असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल मानव फाउंडेशन रख रही है।
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) : 14 वीं राज्यस्तरीय तलबारबाजी चैंपियनशिप में मानव फाउंडेशन अहम योगदान निभा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष समरेश सिंह, सचिव सन्नी कुमार सिंह और दीपक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में दूर दराज से आये खिलाड़ियों को कोई असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल मानव फाउंडेशन रख रही है।
खिलाड़ियों को फाउंडेशन की ओर से बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि संस्था बनाने का मुख्य उद्देश्य समाज के दबे-कुचले बर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाना है। इसके लिए संस्था स्वस्थ, शिक्षा,खेल और रोजगार के लिए भविष्य में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगी।
मानव फाउंडेशन के सचिव सन्नी कुमार सिंह ने बताया कि फाउंडेशन समय समय पर अति पिछड़े क्षेत्र के वैसे गरीब बच्चे जिनमें खेल के प्रति रुचि और प्रतिभा है। उन्हें बेहतर सुविधा और संसाधन मुहैया कराकर एक अच्छा खिलाड़ी तैयार करती है। हमारा प्रयास है ग्रामीण क्षेत्र से खेल के क्षेत्र में अच्छे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उभरकर सामने आए।
फाउंडेशन के दीपक सिंह ने कहा कि आने वाले समय में रामगढ़ और हजारीबाग जिला में कई सामाजिक कार्य करने की योजना है। अभी हमलोग ग्रामीण क्षेत्र में जाकर वैसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सहयोग कर रहे हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इस मौके पर फाउंडेशन के कई सदस्य मौजूद थे।

