खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- [caption id="attachment_1831" align="aligncenter" width="300"] सम्मान समारोह में मंचासीन मुख्य अतिथि व अन्य[/caption] @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
- टाटा स्टील अपने संचालन क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
- इसी के तहत अपने प्रयास में टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकरो डिवीजन वर्षों से निःशुल्क प्री-मैट्रिक कोचिंग के माध्यम से जरूरतमंद छात्रों को तैयार कर रहा है।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। टाटा स्टील अपने संचालन क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत अपने प्रयास में टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकरो डिवीजन वर्षों से निःशुल्क प्री-मैट्रिक कोचिंग के माध्यम से जरूरतमंद छात्रों को तैयार कर रहा है।

2021-2022 मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन ने सोमवार को एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील फ़ाउंडेशन के सभागार में किया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि
पुलिस अधीक्षक,रामगढ़ पीयूष पांडेय, महाप्रबंधक,वेस्ट बोकारो डिविजन,टाटा स्टील अनुराग दीक्षित ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

टाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन ने वर्ष 2021-22 में अपने संचालन के परिधीय गांवों के 997 छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक कोचिंग कक्षाएं आयोजित की थी। कुल 997 छात्रों में से, 386 छात्र वार्षिक माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए,जिनमें से सभी 386 छात्र (100%) परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। यह लगातार चौथा वर्ष है और पिछले सात वर्षों में छठी बार पीएमसी के छात्रों ने 100% परिणाम प्राप्त किया है। परीक्षा में 386 में से 97 छात्र (25.13%) डिस्टिंक्शन (75% से अधिक अंक) के साथ उत्तीर्ण हुए।

टाटा स्टील फाउंडेशन सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के लिए 2012 से वेस्ट बोकारो डिवीजन के लीजहोल्ड क्षेत्रों में इन कक्षाओं को चला रहा है। इस प्री-मैट्रिक कोचिंग क्लास को चलाने का उद्देश्य गरीब छात्रों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में गुणवत्तापूर्ण ट्यूशन प्रदान करना है। एक केंद्र पर शिक्षकों की कुल संख्या पांच है – कक्षा छठी से सातवीं के लिए दो शिक्षक और कक्षा आठवीं-दसवीं के लिए तीन शिक्षक।
गौरतलब है कि यह कक्षाएं 2012-13 में 7 केंद्रों पर 378 छात्रों के साथ शुरू की गई थीं, विशेष रूप से गरीब छात्रों के लिए,जो अपनी पढ़ाई में सुधार लाने के लिए निजी ट्यूशन कक्षाओं का खर्च नहीं उठा सकते हैं। मैट्रिक पूर्व कोचिंग कक्षाएं कक्षा आठवीं से दसवीं तक दो भागों में संचालित की जा रही हैं और छठी से सातवीं कक्षा के लिए प्रारंभिक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन केशव रंजन, यूनिट हेड, टीएसएफ़, वेस्ट बोकारो ने किया। इस अवसर पर महेश प्रसाद, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो, चंद्रमनी देवी, प्रमुख, मांडू, राजेश पटेल, चीफ़, क्वायरी एबी,बी वी सुधीर कुमार, चीफ़, कोल बेनेफिसिएशन सहित डिविजन के अन्य अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र उपस्थ्ति थे।
