खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- बैठक की अध्यक्षता एजेकेएसएस के सीसीएल हज़ारीबाग़ प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन महतो व् संचालन सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना शाखा अध्यक्ष राजकुमार साव ने किया।
- इस मौके पर मदन महतो ने केंद्रीय अधिवेशन की जानकारी देते हुए संगठन पर चर्चा किया।
@Ramgarh Live – लईयो ( रामगढ ) : आगामी 20 नवंबर को बोकारो जिला के बेरमो करगली गेट में होने वाले अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एजेकेएसएस) के केंद्रीय अधिवेशन को लेकर गुरुवार को झारखंड उत्खनन परियोजना के पीट ऑफिस में बैठक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता एजेकेएसएस के सीसीएल हज़ारीबाग़ प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन महतो व् संचालन सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना शाखा अध्यक्ष राजकुमार साव ने किया। इस मौके पर मदन महतो ने केंद्रीय अधिवेशन की जानकारी देते हुए संगठन पर चर्चा किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड उत्खनन परियोजना सहित पूरे हजारीबाग क्षेत्र से सैकड़ों कोयला कामगार झारखंड कोयला श्रमिक संघ के केंद्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए करगली,बेरमो जाएंगे मौके पर मनोज महतो (शाखा सचिव),निर्मल भुइयां,रंजीत महतो,जाकिर हुसैन,कामेश्वर महतो,संजय धोबी,रामप्रसाद रजवार,दिनेश्वर महतो,कारू रविदास,प्रदीप रजवार,मनीष कुमार व दर्जनों सदस्य शामिल हुए।

