खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री मिश्रा ने कहा की आज के डिजिटल युग की कई चुनौतियाँ है जिससे सावधानी और सतर्कता बरत कर हीं बचा जा सकता है।
- आप स्वयं जागरूक रहें और परिजन सहित समाज को भी डिजिटल युग की चुनौतियों से जागरूक करें।
- जिसमें कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने साइबर क्राईम से बचने के लिए रंग - बिरंगी पोस्टर का प्रदर्शनी किया।
डीएवी घाटो में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कुल घाटोटांड में शनिवार को विद्यालय के छात्रों में जागरूकता फ़ैलाने के उदेश्य से साइबर सुरक्षा पर एक कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री मिश्रा ने कहा की आज के डिजिटल युग की कई चुनौतियाँ है जिससे सावधानी और सतर्कता बरत कर हीं बचा जा सकता है। आप स्वयं जागरूक रहें और परिजन सहित समाज को भी डिजिटल युग की चुनौतियों से जागरूक करें।

इस अवसर पर विद्यालय के आईटी विभाग द्वारा कई प्रस्तुति दी गई। जिसमें कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने साइबर क्राईम से बचने के लिए रंग – बिरंगी पोस्टर का प्रदर्शनी किया। दूसरी ओर कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र – छात्राओं ने क़्विज ,गीत – संगीत ,भाषण व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर डिजिटल युग में होने वाले अपराध से बचने का संदेश दिया।
हिंदी के शिक्षक के के यादव ने सोशल मिडिया के यांत्रिक संसाधनों की उपयोगिता व अनुपयोगिता से अवगत कराया। कंप्यूटर शिक्षक इस के वर्मा , अमलेश कुमार व अलका पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाया। कार्यक्रम का संचालन बारहवीं की छात्रा श्रुति झा ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

