खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- वहीं दूसरी ओर सोनडीहा पंचायत के समीप सीसीएल की बंद पड़ी एनआर साइडिंग में भी अपराधियों ने जुआ का सुरक्षित जगह बना रखा है।
- उक्त स्थल पर संध्या चार बजे से रात्रि 12 बजे तक बेखौफ जुआ का धंधा संचालित किया जा रहा है।
- उक्त जुआ के अड्डे पर रामगढ़, हजारीबाग, कुज्जु, बिंझार, तोपा, नईसराय, पुन्नू सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों लोग जमे रहते है।
- जुआ स्थल पर रामगढ़, हजारीबाग, कुज्जु, बिंझार, तोपा, नईसराय, पुन्नू सहित आसपास के सैकड़ों लोगों का लगता है जमावड़ा

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) पुलिस प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद बेखौफ अपराधी इन दिनों कोयलांचल के विभिन्न हिस्सों को जुआ का सुरक्षित पनाहगाह बना रखे है। वहीं दूसरी ओर सोनडीहा पंचायत के समीप सीसीएल की बंद पड़ी एनआर साइडिंग में भी अपराधियों ने जुआ का सुरक्षित जगह बना रखा है। उक्त स्थल पर संध्या चार बजे से रात्रि 12 बजे तक बेखौफ जुआ का धंधा संचालित किया जा रहा है। उक्त जुआ के अड्डे पर रामगढ़, हजारीबाग, कुज्जु, बिंझार, तोपा, नईसराय, पुन्नू सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों लोग जमे रहते है।
बताया जाता है कि यहां रोजाना लगभग 30-40 लाख रुपये का दाव खेला जाता है। खुले आम चल रहे इस जुआ के खिलाफ स्थानीय सोनडीहा के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत एसपी रामगढ़ को दी थी। सनद रहे कि अभी 20 दिन पूर्व चैनपुर में चल रहे जुआ अड्डा पर स्थानीय वेस्ट बोकारो पुलिस ने छापामारी की थी और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था।

तीन माह पूर्व एनआर साइडिंग उक्त जुआ स्थल के समीप के रास्ते से एक दंपत्ति बाइक से गुजर रहा था, जिसके साथ अपराधियों ने लुटपाट की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन उसे भी पंचायत स्तर पर निपटारा कर दिया गया। ऐसे में लोगों ने स्थानीय पुलिस से उक्त स्थल से जुआ का धंधा बंद कराने की अपील की है।
जुआ धंधा चलाने वालों पर होगी कार्रवाई : कुंटिया
इस बावत पूछे जाने पर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटिया ने बताया कि अभी चैनपुर में छापामारी की कार्रवई हुई थी। यहां भी जल्द छापामारी कर दोषी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

