Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

एक करोड़ मूल्य के सात क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 40 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • रामगढ़ जिले के कुज्जु आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के NH-33 से किया बरामद।
  • जमशेदपुर से बरही जा रहा था गांजा, दो-दो किलो के पॉकेट में 23 बोरे में रखा था।
  • झारखंड में रामगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की है।
  • रामगढ़ जिले के कुज्जु आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के NH-33 से किया बरामद।
  • जमशेदपुर से बरही जा रहा था गांजा, दो-दो किलो के पॉकेट में 23 बोरे में रखा था।

Ganja jabt@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड में रामगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की है। रामगढ़ जिला के कुज्जु आउट पोस्ट पुलिस ने एक 10 चक्का ट्रक पकड़ा है जिसपर 23 बोरे में लगभग सात क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। मामले में दो लोग हिरासत लिए गये है। जिन्हें कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Ganja jabt
हिरासत में गांजा तस्करी कर ले जा रहे ट्रक का चालक और खलासी

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पीयूष पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुज्जु आउट पोस्ट क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग 33 स्थिति हेसागढ़ा के समीप अभियान चलाकर 10 चक्का ट्रक (JH05 BV 5250 ) को रोककर छानबीन की। ट्रक पर 23 बोरे में लगभग सात क्विंटल गांजा पाया गया। पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है।

Ganja jabt
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक रामगढ़ व अन्य पुलिस अधिकारी

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि ट्रक जमशेदपुर से बरही जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक करोड़ के उपर बतायी जाती है। गांजा दो किलोग्राम के पैकेट में पैक था। पकड़े गये आरोपियों में ट्रक चालक शंकर रामाश्यारी (28वर्ष) गांव मकठै, थाना सांपाकाटा, जिला कोकराजार (आसाम) निवासी और खलासी रंटू नमाता (30वर्ष) गांव मिश्रीपाड़ा, थाना चाकुलिया, जिला जमशेदपुर निवासी को पकड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। जब्त पदार्थ को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास करेगी।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

अभियान में रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, पुलिस निरीक्षक मांडू अंचल संजय कुमार गुप्ता, कुज्जू आउट पोस्ट प्रभारी धनंजय प्रसाद, पुअनि चेतन कुमार, कमलेश कुमार सिंह, सअनि उमेश कुमार सिन्हा सशस्त्र बल शामिल थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR