Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

हर घर जल उत्सव जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 113 पाठक • अपडेटेड: 29 Jul

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • रामगढ़ जिले में कुल 8 गांव का चयन किया गया है जिनमें की 12 अगस्त से 27 अगस्त तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होगी संचालित @Ramgarh Live- रामगढ़ (झारखंड)।
  • जुलाई से 12 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर जल उत्सव के तहत शुक्रवार को जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
  • इसी क्रम में रामगढ़ जिले में कुल 8 गांव का चयन किया गया है जिनमें की 12 अगस्त से 27 अगस्त तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
  • रामगढ़ जिले में कुल 8 गांव का चयन किया गया है जिनमें की 12 अगस्त से 27 अगस्त तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होगी संचालित

DDC Meeting@Ramgarh Live- रामगढ़ (झारखंड)। 27 जुलाई से 12 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर जल उत्सव के तहत शुक्रवार को जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ राजेश रंजन के द्वारा उप विकास आयुक्त सहित अन्य को जानकारी दी गई कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 27 जुलाई से 12 अगस्त तक पूरे देश में हर घर जल उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में रामगढ़ जिले में कुल 8 गांव का चयन किया गया है जिनमें की 12 अगस्त से 27 अगस्त तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। DDC Meetingबैठक के दौरान जिला समन्वयक डॉ विपुल सुमन के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी को जानकारी दी गई कि हर घर जल उत्सव के तहत मुख्य रुप से हर घर जल गांव के सत्यापन एवं घोषणा की प्रक्रिया हेतु टीम का गठन, क्षेत्रीय स्थिति को समझने के लिए क्षेत्र भ्रमण, गांव में पाए गए त्रुटियों का निवारण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा हर घर जल गांव का प्रमाण पत्र संबंधित मुखिया पंचायत सचिव एवं जलसहिया के द्वारा देना, गांव का सत्यापन एवं घोषणा हेतु ग्राम सभा का आयोजन, सत्यापन पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज को हर घर जल मोबाइल एप पर अपलोड करने एवं सत्यापित एवं घोषित हर घर जल गांव में अवस्थित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं के स्थल पर हर घर जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने सहित अन्य गतिविधियों को लेकर जानकारी दी। DDC Meetingबैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने चिन्हित 8 गांव के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की वहीं उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जांच दल के माध्यम से गांव में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों की जांच करने एवं त्रुटियों को दूर करते हुए योजना का सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

गौरतलब हो कि कार्यक्रम के तहत 30 से 31 जुलाई तक कनीय अभियंताओं द्वारा गांव गांव का भ्रमण कर हर घर जल कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए उनसे विचार विमर्श किया जाएगा। उनके साथ यूनिसेफ के सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि, आईएसए के प्रतिनिधि, प्रखंड समन्वयक, सोशल मोबिलाइजर, जलसहिया, पंचायत सचिव, मुखिया आदि भी सम्मिलित होकर सामुदायिक चर्चा कर त्रुटियों का निवारण करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में 1 से 4 अगस्त तक कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता एवं स्वच्छता प्रमंडल के कर्मियों द्वारा हर घर जल कार्यक्रम के तहत होने वाले त्रुटियों का समाधान किया जाएगा। इसके तहत आंगनबाड़ी स्कूल आदि में नल से जल योजना में आ रही समस्याओं का निवारण किया जाएगा। साथ ही 5 से 8 अगस्त तक हर घर जल अभियान के तहत उक्त गांव को प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं 12 अगस्त को गांव में हर घर जल उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पेयजल स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ के सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं, जिला समन्वयक, आईएसए के प्रतिनिधि, यूनीसेफ के सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR