खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी के पत्नियों ने पहली बार सावन महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय सेंट्रल साईट कम्यूनिटी हॉल में किया।
- कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि बीo वीo प्रियंवदा और डॉ प्रेरणा रॉय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
- सावन महोत्सव का आगाज अनिता देवी ने अपनी मधुर आवाज से गीत गाकर की।
- मिस स्टाइलिश आरती मिश्रा,मिस एनथुसियाजम खुशबू वर्मा और मिस स्टाइलिश ड्रेसअप का खिताब मिला पुष्पा पांडेय को

@Ramgarh Live –वेस्ट बोकारो(रामगढ़) । टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी के पत्नियों ने पहली बार सावन महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय सेंट्रल साईट कम्यूनिटी हॉल में किया। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि बीo वीo प्रियंवदा और डॉ प्रेरणा रॉय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
सावन महोत्सव का आगाज अनिता देवी ने अपनी मधुर आवाज से गीत गाकर की । इस दौरान अन्नू मिश्रा और आँचल सिंह ने युगल नृत्य से शमा बांध दिया। वहीं एकल नृत्य कैटगरी में सपना कुमारी,अर्चना कुमारी,आँचल सिंह और अन्नू मिश्रा ने अपने प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
सावन महोत्सव में छोटी – छोटी बच्चियों ने भी अपनी मनमोहक अदा से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली ने बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर नीतू सिंह को मिस सावन ,आरती मिश्रा को मिस स्टाइलिश,खुशबू वर्मा को मिस एनथुसियाजम और पुष्पा पांडेय को मिस स्टाइलिश ड्रेसअप का खिताब दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व निर्णायक बीo वीo प्रियंवदा ने कही की ऑफिसर्स क्लब में कई कार्यक्रम का आयोजन होता है वह इतना अच्छा नहीं होता है। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के कर्मचारी के पत्नियों द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में जिस अनुशासन और उत्साह के साथ प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया है वह प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।

इससे पूर्व बोरिंग कैम्प महिला समिति की पुष्पा पांडेय और लीला सिंह ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत भाषण मनोरमा सिंह और धन्यवाद ज्ञापन बोरिंग कैम्प महिला समिति की बबीता मिश्रा ने दिया।
इस मौके पर मनोरमा सिंह, बबीता मिश्रा,पुष्पा पांडेय,नूतन सिंह,रीता सिंह,गुड़िया सिंह,संजू सिंह,रंजू सिंह,बेबी सिंह,खुशबू वर्मा,आरती मिश्रा,सीमा सिंह,निर्मला सिंह,वीणा सिंह,रानी सिंह,डिम्पल मिश्रा,मंजुलता बेहरा,तनुजा,नीमा देवी,मंजू देवी,नूतन देवी,उषा मिश्रा,सोनी कुमारी, अनुपमा कुमारी,शीला कुमारी,रेखा कुमारी,रूबी देवी,कोमल कुमारी,नीलम पांडेय,रीता पांडेय, लीला सिंह,प्रतिमा सिंह,अभिलाषा सोनी,प्रतिमा कुमारी,नीतू कुमारी,पुष्पा सिंह,संगीता देवी सहित दर्जनों महिलाएं व बच्चियाँ कार्यक्रम में शामिल थी।

