खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- सड़क सुरक्षा के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में ले भाग प्रतिभागी 2 अक्टूबर तक ईमेल आईडी roadsafety।
- com पर भेज सकते है अपनी पेंटिंग @Ramgarh Live - रामगढ़ (झारखंड)।
- झारखंड के रामगढ़ जिला के आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु 2 अक्टूबर 2022( गांधी जयंती) तक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

- सड़क सुरक्षा के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में ले भाग
- प्रतिभागी 2 अक्टूबर तक ईमेल आईडी roadsafety.ramgarh@gmail.com पर भेज सकते है अपनी पेंटिंग
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के रामगढ़ जिला के आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु 2 अक्टूबर 2022( गांधी जयंती) तक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रामगढ़ जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता सौरभ प्रसाद ने बताया कि
पेंटिंग का विषय “फैशन के स्वैग में सड़क सुरक्षा की अवहेलना करता युवावर्ग/ दैनिक गतिविधियों के बीच सड़क सुरक्षा” निर्धारित है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी उक्त किसी में से एक विषय पर 2 अक्टूबर तक अपनी पेंटिंग बनाने के उपरांत स्कैन करके roadsafety.ramgarh@gmail.com भेज सकते है।
प्रतियोगिता में विजयी को किया जाएगा पुरुस्कृत
प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें प्रथम आने वाले विजेता को ₹2500, द्वितीय विजेता को ₹1500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹1000 की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
परिवहन कार्यालय ने जारी किया नंबर
इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए प्रतिभागी दूरभाष संख्या 8744803833, 9636161546, 7783814089 पर संपर्क कर सकते हैं।

