खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- बैठक को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी ने कहा कि इस बार चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता और 144 लागू है।
- सभी 20 अखाड़ा के लोग एसडीओ रामगढ़ से जुलूस निकालने का रूट लिखकर अनुमति ले लें।
- सभी समिति के अध्यक्ष शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी के जुलूस निकालें, समिति के सदस्यों का पहचान पत्र निर्गत करें।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ़ ) : महापर्व रामनवमी और ईद – उल – फितर को लेकर बुधवार को वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक प्रभारी सदानंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शांति समिति की बैठक में प्रभारी ने कहा कि बैठक में जिप सदस्य भोला तुरी, लइयो उतरी मुखिया मदन महतो, पूर्व मुखिया रंधीर सिंह, अशोक यादव, मंतोष सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, लखन रजवार, राकोमयू पूर्व अध्यक्ष मोहन महतो, रवि रजवार, अंजुमन सदर भदवा फिरोज मिर्जा, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, सतीश सिंह, लखन भोक्ता, लइयो पूर्व मुखिया बिंदु देवी, पंसस अनामिका सिन्हा, निर्मल करमाली, शिवरत्न सिंह, बासुदेव पासवान, अंचल निरीक्षक माण्डू उमेश्वर यादव, पुअनि रंजीत कुमार सिंह, पुअनि रवि कुमार, पुअनि संजय बेदिया, सअनि राजेश राय, सअनि जितेंद्र तैसुम, सअनि शंकर कश्यप, मैनेजर टाटा सुरक्षा विभाग अनुज कुमार, साक्षर आरक्षी रघुनंदन मंडल समेत दोनों समुदाय के दर्जनों अखाड़ा के अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी ने कहा कि इस बार चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता और 144 लागू है। सभी 20 अखाड़ा के लोग एसडीओ रामगढ़ से जुलूस निकालने का रूट लिखकर अनुमति ले लें। सभी समिति के अध्यक्ष शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी के जुलूस निकालें, समिति के सदस्यों का पहचान पत्र निर्गत करें। रूट से दाएं बाएं चलने पर अध्यक्ष समेत समिति के पांच सदस्यों पर कारवाई होगी। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में अभी तक सभी त्यौहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाते आ रहे हैं।

