Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

बासंतिक नवरात्र पर शीतला मंदिर में कलश की स्थापना, दर्जनों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 55 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • वेस्ट बोकारो कोयलांचल स्थित माता शीतला मंदिर और बंजी स्थित दुर्गा मंदिर में बासंतिक नवरात्र की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से शुरू हुई।
  • इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान होता रहा।
  • पुजारी व साधकों ने क्षेत्र की खुशहाली और देश के सशक्त व समृद्ध होने की कामना की।
09 April West Bokaro 01
कुआं की पूजा कर कलश में जल भरती महिलाएं

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : विक्रम संवत के प्रथम दिन चैत्र माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से बासंतिक नवरात्र का शुभारंभ मंगलवार से हो गया। वेस्ट बोकारो कोयलांचल स्थित माता शीतला मंदिर और बंजी स्थित दुर्गा मंदिर में बासंतिक नवरात्र की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से शुरू हुई। मंदिर परिसर से निकल कर कलश यात्रियों का जत्था अमर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गुरुद्वारा के पीछे स्थित प्राचीन कुआं पर विधि – विधान से पूजा – अर्चना कर कलश में पवित्र जल भर कर महिलाएं मंदिर पहुंचकर परिकर्मा के बाद कलश का स्थापना किया।

09 April West Bokaro 03
मां शीतला मंदिर में प्रतिमा समक्ष स्थापित कलश

इसके पूर्व चंडी पाठ कर्ता आनंद पाण्डे एवं उनके सहयोगी पिंटू पाण्डे, बारूघुटू पूर्वी के पूर्व मुखिया सह संरक्षक रंधीर सिंह, बारूघुटू मध्य के मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव की अगुआई में मुख्य यजमान सह मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह अपनी अर्द्धांगिनी सहित मुख्य अतिथि आर एंड आर, एसएचएम राजेंद्र कुमार सिंह, सीनियर एरिया मैनेजर रोहित कुमार, असिस्टेंट मैनेजर नविंद्रा साहू, रोहित कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, श्रद्धालु शांति देवी, सुमित्रा देवी, शान्ती देवी, सुशीला देवी, इंजरी देवी, सोनी देवी, राजकुमारी देवी, पूर्णिमा कुमारी, सरिता देवी, सुषमा देवी, सहित दर्जनों श्रद्धालूओं की उपस्थिति में वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ वेदी स्थापना और कलश यात्रा आरंभ हुई। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान होता रहा।

09 April West Bokaro 02
कलश यात्रा में शामिल पुजारी यजमान, अतिथिगण व श्रद्धालु महिलाएं

आचार्य के सप्तशती मंत्रों एवं पाठ के साथ नवरात्र के प्रतिपदा को मां शैलपुत्री का आवाह्न, स्थापना, श्रृंगार, नैवेद्य अर्पण, पूजन आदि अनुष्ठान संपन्न कराये गये। पुजारी व साधकों ने क्षेत्र की खुशहाली और देश के सशक्त व समृद्ध होने की कामना की। तत्पश्चात धर्मध्वजा रोहण, आरती तथा क्षमा प्रार्थना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं भेलगढ़ा स्थित मां देवी के मंदिर में भी विधिवत नवरात्री का पाठ व पूजा शुरू हुई। मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति अध्य़क्ष पित्तू चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष आदित्य बहादुर, महामंत्री बिरज सिंह, कोषाध्यक्ष राजू कुमार भगत, सुमन्त कुमार, शशि केसरी, सन्नी पंडित, विनय साव, शंकर साव, टिंकू राजवंशी, गुड्डू यादव, अमन सिंह, अमन गिरी, आशीष झा, कुंदन सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु महिलाएं पुरुष शामिल रहे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR