खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- be/on_TGsS5uEY वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।
- जुलूस में ट्यूब लाईट और मशाल का प्रयोग ना हो , इसका ध्यान रखें लाइसेंसधारी।
- लाइसेंसधारी तय रूट से हीं निकालें मुहर्रम का जुलूस , अन्यथा होगी कार्रवाई।
- वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।
- जुलूस में ट्यूब लाईट और मशाल का प्रयोग ना हो , इसका ध्यान रखें लाइसेंसधारी ।
- लाइसेंसधारी तय रूट से हीं निकालें मुहर्रम का जुलूस , अन्यथा होगी कार्रवाई।
- रात 10 बजे के बाद जुलूस ना निकालें लाइसेंसधारी ।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। शनिवार को वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में मुहर्रम में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रशासन का सख्त आदेश सुनाते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि मुहर्रम के दौरान और इससे पूर्व सोशल मीडिया में असामाजिक तत्व जो भ्रामक पोस्ट से अशांति पैदा करने का प्रयास करते है उसपर कड़ी नजर रखी जायेगी। उन्होंने लाइसेंस धारकों से मुहर्रम में खुद जूलूस में शामिल होने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान कोई रिकॉडेड गाने नहीं बजाये और ना ही डीजे को इस्तेमाल करे। ऐसा करने वालों और डीजे देने वाले दुकानदारों पर भी जारी आदेश के मुातबिक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस बाध्य होगी।
इस मौके पर लईयो, भेलगढ़ा, केदला, घाटो, बड़गांव, भदवा, सिरका सहित अन्य क्षेत्रों से लाइसेंस धारकों ने भी जुलूस के दौरान तय मार्ग की जानकारी दी और लाईट, ट्रैफिक और समय निर्धारण को लेकर अपना सुझाव दिया।
मौके पर मौजूद टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के सीनियर मैनेजर ने भी 12 नंबर चौक में लाईट की व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल का आश्वासन दिया।
वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटिया ने लोगों से भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दे। अफवाह फैला कर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ हीं मुहर्रम के जुलूस में डीजे और रिकार्डेड गाना बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित है । प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शांति समिति की बैठक में पुलिस निरीक्षक, माण्डू थाना,संजय कुमार गुप्ता,अंचल निरीक्षक,माण्डू अंचल,सुरेश प्रसाद वर्णवाल, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी, सुरेन्द्र सिंह कुंटिया,एएसआई, मुराद हसन,एएसआई उदय चौधरी,जिप सदस्य,माण्डू,भोला तुरी,राकोमयु सचिव ,वेस्ट बोकारो डिवीजन, पीoकेo सिंह,सह-सचिव,मोइनुद्दीन, उपाध्यक्ष-बबन सिंह,पूर्व अध्यक्ष – मोहन महतो,पंसस – अहमद हुसैन उर्फ बुल्लू,आजसू नेता हेमलाल महतो,पूर्व मुखिया अनिल सिंह,शंकर करमाली,रियासत खान,मंतोष सिंह,कादिर खान,सिकंदर मल्लिक,मोईन खान,अमरनाथ,फिरोज मिर्जा,बजाहत हुसैन,बलराम महतो,मदन तुरी,संजय कुमार,मोo शकीब, द्रोपदी देवी,रिंकू देवी,गंगाराम महतो,जगमोहन महतो,संजय कुमार मुर्मू,मुख्तार खान,आमिर खान,हसन अंसारी,तौशिफ खान,गुलाम कादिर हुसैन,अहमद अंसारी,रमेश कुमार,शैलेंद्र, मिराज अहमद,मोo शमीम,जसीम अंसारी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

