खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- चारपहिया वाहन को भाड़े पर लेकर करते थे कार की लूट।
- वाहन चालक को कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर देते थे घटना को अंजाम।
- रामगढ़ जिला के विभिन्न थाना में दर्ज है नशा पिलाकर वाहन लूट का मामला।
- चारपहिया वाहन को भाड़े पर लेकर करते थे कार की लूट।
- वाहन चालक को कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर देते थे घटना को अंजाम।
- रामगढ़ जिला के विभिन्न थाना में दर्ज है नशा पिलाकर वाहन लूट का मामला।
- पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने गिरोह को पकड़ा।

@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के रामगढ़ पुलिस ने अंतर जिला नशाखुरानी गिरोह के छह अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पीयूष पांडेय ने बताया कि रामगढ़ जिलान्तर्गत विगत कुछ माह से नशा खुराकी गिरोह के द्वारा सीमावर्ती जिलो से चार पहिया वाहन को भाड़ा में बुक करने के पश्चात संबंधित वाहन के चालक को अपने विश्वास में लेकर धोखा से कोलड्रिंक या अन्य पेय पदार्थ में नशा का दवा मिलाकर पिलाने के बाद गाड़ी को लूटने की घटना को अंजाम दिया जाता था।
उन्होंने बताया कि इस संबंध रामगढ़ जिला के कई थानों में मामला दर्ज है । जिसमें रामगढ़ थाना कांड सं०-157 / 2022 तथा रामगढ़ थाना कांड स०-168 / 2022 ,माण्डू (कुज्जू) थाना कांड सं0-99/22 एवं माण्डू (कुज्जू) थाना कांड सं0-140/22 दर्ज किया गया था। संबंधित कांडो की उदभेदन एवं गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हेतू अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अनुसंधान के कम में गाडी बुक कर ड्राइवर को कोलड्रिंक में नशा का दवा पिलाकर गाड़ी की चोरी करने वाले मुख्य अभियुक्त अमित सोंधी उर्फ चिंटु, उम्र 46 वर्ष, पिता-आतम प्रकाश सोधी, सा०- सुरेश कॉलोनी, थाना- कोर्रा, जिला-हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर अन्य अभियुक्त मो0 इरशाद अंसारी, एहसान असारी,मो० फरहान राय,मोo समीद असारी, मोo अमान अंसारी बबलू कुमार उर्फ शहदेव बहादुर उर्फ नेपाली और रेयाज अहमद को पकड़ा गया।
पकड़े गए अपराधियों के निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से ड्राइवरों को कोलड्रिंक में नशा का दवा पिलाकर चोरी किये गए पांच चारपहिया वाहन बरामद किया गया है । जिसमें रामगढ़ जिले में चोरी हुए पांच वाहनों में चार हजारीबाग और एक रामगढ़ से बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा छापेमारी में बरामद चारपहिया वाहन
1.सफेद रंग का मारूति सुजुकी कंपनी का विटारा ब्रेजा जिसपर रजि0नं0 JHOZA V7676, इंजन नंबर -D13A5708624,चेचिस नंबर-MA3NYFB15JH4
28702 अंकित है।
2.सफेद रंग का मारूति सुजुकी कंपनी का TOURS कार जिसपर रजि0नं0-JH09 Q5439, इंजन नंबर K12MN2421967,चेचिस नंबर-MA3EJKD150 C85326 अंकित है।
3.सफेद रंग का मारुति सुजुकी कंपनी का सेलेरियों कार जिसपर रजि०JH05BJ -1140, इंजन नंबर K1OCNCO 12391,चेचिस नंबर -MA3TFC625M M113625 अंकित है।
4.सफेद रंग का मारुति सुजुकी कंपनी का TOURS कार जिसपर रजि0नं0 JH01D K6339, इंजन नंबर-D13A3458710,चेसिस नंबर-MA3FJEBISOOB9 40302 अंकित है।
5.सफेद रंग का मारूति सुजुकी कंपनी का स्विफ्ट डिजायर कार जिसपर रजि0नं0- JH01DM 8397,इंजन नंबर -D13A2355911,चेचिस नंबर-MA3FJEB1S00516067 अंकित है को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि यह लोग झारखंड के कई जिलों से कार बुक कर इस घटना को अंजाम देते थे । गिरफ्तार सभी छह अभियुक्तों को रामगढ़ उपकारा भेज दिया गया है । उन्होंने कहा कि एसआईटी टीम ने बेहतर कार्य किया है।
एसआईटी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी
किशोर कुमार रजक,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,रामगढ़,हरिनंदन सिंह,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामगढ,विनय कुमार पु०अ०नि० रामगढ़ थाना,प्यारे हसन,पु०अ०नि० रामगढ़ थाना,शशि प्रकाश,पु०अ०नि० रामगढ़ थाना,प्रभात कुमार,पु०अ०नि० रामगढ थाना,रौशन कुमार,पु०अ०नि० रामगढ थाना सहित रामगढ़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे ।

