खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- पुलिस ने NH-33 पर जांच में एक पिकअप वाहन को किया जब्त।
- पेटी किंगफिशर बीयर और 10 पेटी हेवर्डस ब्रांड का बीयर किया बरामद।
- दो शराब तस्कर सुबोध कुमार और अंकित कुमार को किया गिरफ्तार।
- पुलिस ने NH-33 पर जांच में एक पिकअप वाहन को किया जब्त।
- 45 पेटी किंगफिशर बीयर और 10 पेटी हेवर्डस ब्रांड का बीयर किया बरामद।
- दो शराब तस्कर सुबोध कुमार और अंकित कुमार को किया गिरफ्तार।

@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के रामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मांडू थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग 33 के बीस माईल से पुलिस ने अवैध शराब लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में वाहन पर सवार दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।
रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने बताया कि रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय को वाहन पर अवैध रूप से शराब की तस्करी से संबंधित सूचना मिली। जिसपर उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुमार रजक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

एसडीपीओ रामगढ़ ने टीम का गठन कर बीस माइल के निकट राष्ट्रीय राज्यमार्ग 33 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान NH-33 पर रांची से हजारीबाग की ओर जाते एक उजले रंग की पिकअप वैन (BR02GA-1797) की छानबीन की गयी। तलाशी में वाहन से 10 पेटी (हेवर्ड्स 5000) ब्रांड बीयर और 45 पेटी (किंगफिशर) ब्रांड बीयर बरामद हुई। मामले में पुलिस ने सुबोध कुमार और अंकित कुमार दोनों चतरा निवासी को पकड़ा है।
छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुुुमार रजक सहित पु.निरीक्षक मांडू थाना संजय कुमार गुप्ता, मांडू थाना प्रभारी नवीन कुमार, पुअनि मांडू संतोष कुमार गुप्ता सदलबल शामिल थे।

