खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सर दोराबजी टाटा बायोडायवर्सिटी पार्क में सामुहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
- डॉo बीo आरo अंबेडकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण में लिया भाग।
- पौधारोपण कार्यक्रम में 1000 से अधिक पौधे लगाए गए।
- टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सर दोराबजी टाटा बायोडायवर्सिटी पार्क में सामुहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ।
- डॉo बीo आरo अंबेडकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण में लिया भाग।
- पौधारोपण कार्यक्रम में 1000 से अधिक पौधे लगाए गए।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। झारखंड के रामगढ़ जिला में स्थित टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न के दोराबजी टाटा बायोडायवर्सिटी पार्क, पुंडी में बुधवार को सामूहिक पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। सामूहिक पौधारोपण अभियान में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न और टाटा स्टील फ़ाउंडेशन के अधिकारी समेत डॉ बीo आरo अंबेडकर स्कूल के 75 से अधिक छात्र, छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर छात्र, छात्राओं समेत सभी ने पौधा लगाकर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान में योगदान दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में 1000 से अधिक अमरूद, नीम, करंज, छातिम, अमलतास, बबूल, शीशम और बोगवविलिया स्रावनी के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर केशव रंजन, यूनिट हेड, टाटा स्टील फ़ाउंडेशन,वेस्ट बोकारो,ताजिंदर पाल सिंह,सीनियर सप्लाई एग्जीक्यूटिव. इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स,राकेश कुशवाहा,मैनेजर, हॉर्टिकल्चर,आशीष गुप्ता,असिस्टेंट मैनेजर,सर्वे, अदित्य रंजन,एग्जीक्यूटिव,टाटा स्टील फ़ाउंडेशन सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।

