Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

होली में सॉलि़ड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से तैयार रजरप्पा का गुलाल मार्किट में आने को है तैयार – उपायुक्त

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 108 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • इस दौरान उपायुक्त ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सिदो-कान्हू मैदान रामगढ़ को खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
  • निर्माण कार्य दो फेज में पूरा होगा जिसमें कई तरह के खेलों के साथ-साथ खिलाड़ियों के वहां रहने की भी व्यवस्था होगी।
  • इसके साथ ही वहां मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ कई तरह की आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
  • सॉलि़ड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से बनेगा अगरबत्ती और गुलाल
  • समाहरणालय परिसर के समीप कम्युनिटी पार्क का निर्माण
  • कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग एवं अन्य माध्यमों से किसानों की आय बढ़ाने
  • अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कुल 12 चेकनाके
  • बिजुलिया तालाब को विकसित किया जाएगा

PressConfrence@Ramgarh Live – शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता की।

इस दौरान उपायुक्त ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सिदो-कान्हू मैदान रामगढ़ को खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य दो फेज में पूरा होगा जिसमें कई तरह के खेलों के साथ-साथ खिलाड़ियों के वहां रहने की भी व्यवस्था होगी। इसके साथ ही वहां मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ कई तरह की आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।

सॉलि़ड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से बनेगा अगरबत्ती और गुलाल

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि रजरप्पा मंदिर में सॉलि़ड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसके उपरांत प्रतिदिन लोगों द्वारा चढ़ाई जाने वाले फूल पत्तियों सहित अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल कर अगरबत्ती, गुलाल सहित अन्य सामग्रियां बनाने का कार्य किया जाएगा जिससे ना केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि साफ सफाई एवं कचरा प्रबंधन के लिए भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान उपायुक्त ने जोर देते हुए कहा कि जो भी यूनिट रजरप्पा मंदिर परिसर में लगाया जा रहा है उसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार का सृजन हो। उपायुक्त ने कहा कि जो भी उत्पादन यूनिट से किया जाएगा उसे जीसेलपीएस द्वारा संचालित पलाश मार्ट से जोड़ा जाएगा।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

उपायुक्त ने कहा कि कई दिनों से रामगढ़ जिले वासियों की मांग थी कि रामगढ़ शहर में अपना एक पार्क हो जिसे ध्यान में रखते हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से समाहरणालय परिसर के समीप कम्युनिटी पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क जल्द से जल्द बनकर तैयार हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा कई तरह के पहल किए गए हैं इसी क्रम में अब दुलमी एवं चितरपुर प्रखंड के किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग एवं अन्य माध्यमों से उन्हें बेहतर तरीके से कृषि करने एवं अपनी आय बढ़ाने के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने सभी पत्रकारों को जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कुल 12 चेक नाके स्थापित किए गए हैं नियमित रूप से वरीय पदाधिकारियों द्वारा चेक नाकों का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया जा रहा है वही सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के वरीय अधिकारियों को उनके क्षेत्र में संचालित अवैध खनन मुहानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है एवं इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से बैठक कर कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि रामगढ़ शहर के बिजुलिया तालाब को विकसित करने हेतु सीएसआर के तहत सीसीएल के साथ समन्वय किया गया है और जल्द ही इसे विकसित किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बिजुलिया तालाब में आने वाले गंदे पानी का प्रबंधन किस प्रकार से किया जाए इसके लिए भी जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहां की कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन रामगढ़ को प्राप्त 110901 आवेदनों में 108433 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है जबकि 2465 मामले रिजेक्ट हुए हैं वही शेष 3 आवेदनों को निष्पादित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021 वॉइस में 55350 विद्यार्थियों के विरुद्ध 36973 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है वहीं शेष विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने हेतु कार्य किया जा रहा है।

धान अधिप्राप्ति के तहत हुए कार्यों की जानकारी के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि 180000 क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 125609.37 क्विंटल धान अधिप्राप्ति की जा चुकी है जो कि प्राप्त लक्ष्य का 69.78% है शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत उपायुक्त ने जानकारी दी कि अब तक रामगढ़ जिले में कुल 2923 लाभुकों को 659000 रुपए की सब्सिडी राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि फूलों जानू आशीर्वाद योजना के तहत जिले में कुल 397 महिलाओं की पहचान की गई थी जिनमें 363 महिलाओं को योजना से जोड़ते हुए लाभ दिया गया है।

इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने पत्रकारों को मनरेगा, पेंशन सहित जिले में चल रही अन्य योजनाओं के संबंध में हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सौरभ प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र, जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR