Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में राकोमस चुनाव 13 को , 32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 203 पाठक • अपडेटेड: 2 Mar

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • बाद में दो लोगों ने अपने नाम वापस लिये।
  • जिसके बाद चुनावी समर में शामिल 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।
  •   मोहन महतो गुट से गुट 11 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन , एक ने नाम लिया बापस मोहन महतो के गुट से भी प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

  • महेश प्रसाद , मोहन महतो व नागभुषण राव ग्रुप से 10 व दो निर्दलीय मैदान में
  • मोहन महतो ग्रुप से सुरेश प्रसाद सह सचिव से नाम वापिस लिया
  • तीन दलों व दो निर्दलीय सहित कुल 32 चुनावी समर में

RCMS Election Nomination@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो – टाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन में आगामी 13 मार्च को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ वेस्ट बोकारो शाखा के होने वाले संगठनात्मक चुनाव के लिये महेश प्रसाद ग्रुप से 10 , मोहन महतो से 10 व तीसरा मोर्चा के रुप में नागभूषण राव ग्रुप से 10 व दो निर्दलीय प्रत्याशी सहित 34 लोगों ने नामांकन पर्चा भरा। बाद में दो लोगों ने अपने नाम वापस लिये। जिसके बाद चुनावी समर में शामिल 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

RCMS Electionमंगलवार को नामांकन के लिये निर्धारित समय सीमा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक महेश प्रसाद एवं प्रदीप कुमार सिंह तथा मोहन महतो एवं योगेंद्र कुमार सिंह और सहदेव किस्कू एवं नागभूषण राव की टीम अपने अपने प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए संघ के कार्यालय पहुंच कर चुनाव अधिकारी द्वय अंजनी कुमार त्रिपाठी व शिवनंदन चौहान को अपना और अपने प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा दिया। इनके अलावा तीसरा मोर्चा के विकल्प में सहदेव किस्कू और नागभुषण राव की टीम और स्वतंत्र रूप से कोषाध्यक्ष पद के लिए रामाश्रय सिंह यादव व उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश प्रसाद यादव अपना पर्चा दाखिल किया।

महेश प्रसाद गुट से 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

Mahesh Prasad Groupटाटा स्टील की वेस्ट बोकारो कोलियरी में राकोमस संघ के संगठनात्मक चुनाव के लिये महेश प्रसाद गुट से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिये कुल 10 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

RCMS Election Nominationजिनमें अध्यक्ष पद के लिये महेश प्रसाद, सचिव के लिये प्रदीप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष के लिये राजकिशोर गंझू उपाध्यक्ष के लिये प्रदीप कुमार मिश्रा, विजय किस्कु, हीरालाल राम व बबन सिंह ने, सह सचिव के लिये मुन्ना विश्वकर्मा, मोइनुद्दीन व अमरनाथ ने नामांकन भरा ।

 

मोहन महतो गुट से गुट 11 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन , एक ने नाम लिया बापस

Mohan Mahto Groupमोहन महतो के गुट से भी प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए मोहन महतो, सचिव पद के लिये योगेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिये रामसेवक ने पर्चा भरा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दिपक कुमार गंझू , इरनूस कुजूर , कमलेश यादव और मोo तारिक ने नामांकन किया।

RCMS Election Nominationजबकि राहुल कुमार,इरशाद आलम और सुरेश हेम्ब्रम ने सह सचिव के लिये पर्चा भरा। वहीँ इसी गुट से सुरेश प्रसाद सह सचिव पद पर नामांकन करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद इनके गुट से भी दस प्रत्याशी चुनावी समर में रह गये।

 

तीसरा मोर्चा सहदेव किस्कू , नागभूषण राव गुट से भी 10 प्रत्याशी मैदान में

Third Frontराष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के चुनाव में तीसरा मोर्चा भी अपना दम – खम दिखाने के लिए चुनावी समर में उतर गई है। मोर्चा के सहदेव किस्कू की टीम से क्रमश सहदेव किस्कू ने अध्यक्ष, नागभूषण ने सचिव व इशरत जहां ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया ।

RCMS Election Nominationनागेश्वर महतो,नंदकिशोर प्रसाद,शशि कुमार राणा व ललित कुमार ने उपाध्यक्ष एवं प्रदीप यादव,पंकज झा और मोहम्मद हसनैन ने सह सचिव पद के लिए नामांकन के बाद चुनाव में किस्मत आजमायेंगे।

 

दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत

Independentटाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन में राकोमस के चुनाव में दो निर्दलीय भी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं । उपाध्यक्ष पद पर उमेश प्रसाद यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए रामाश्रय सिंह यादव ने नामांकन किया है ।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR