Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

रामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 221 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live - रामगढ़, 27 अप्रैल 2025 — रामगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
  • इस अभियान में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब भी बरामद की गई है।
  • प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने बताया कि एनएच-33 पर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (वाहन संख्या BR06P 2663) से भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी।

Liquor seized@Ramgarh Live – रामगढ़, 27 अप्रैल 2025 — रामगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब भी बरामद की गई है।

प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने बताया कि एनएच-33 पर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (वाहन संख्या BR06P 2663) से भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर थाना कुजू प्रभारी की अगुवाई में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को तेज गति से आते हुए देखा गया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन की रफ्तार और तेज कर दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता से पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान वाहन से 25 पेटी रॉयल चैलेंज ब्रांड की नकली विदेशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 750 मिलीलीटर की 12 बोतलें पाई गईं, जिसकी कुल मात्रा लगभग 270 लीटर थी। प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए वाहन चालक संजीव कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था।

आगे की छानबीन में, संजीव कुमार सिंह के निशानदेही पर एक अन्य वाहन — सफेद रंग की वैगनआर (वाहन संख्या BR06BA0716) की भी पहचान की गई, जो घटनास्थल के समीप खड़ी थी। इस वाहन में भी अवैध शराब के तस्करी के प्रयास की पुष्टि हुई। वाहन में सवार अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी, वाहन चालक मो. इस्लाम उर्फ राजा को भी गिरफ्तार किया गया, जो तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता:

1. संजीव कुमार सिंह, पिता– जयनारायण सिंह, थाना–लालगंज, जिला–वैशाली (बिहार)।

2. मो. इस्लाम उर्फ राजा, पिता– मो. निजाम, थाना–मुजफ्फरपुर, जिला–वैशाली (बिहार)।

3. अभिषेक कुमार, पिता– अखिलेश सिंह, थाना–लालगंज, जिला–वैशाली (बिहार)।

 

बरामदगी का ब्यौरा:

कुल 30 पेटी नकली विदेशी शराब (360 बोतलें, लगभग 270 लीटर)।

सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (BR06P 2663)।

सफेद रंग की वैगनआर कार (BR06BA0716)।

इस सफलता में थाना कुजू के पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही। इस दल में पुअनि सुरेश लिंडा, अoनिo प्रमोद कुमार नौंशाद, अoनिo रौशन कुमार और कंस्टेबल रिजवान अंसारी शामिल रहे, जिन्होंने मुस्तैदी से कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है और जिले में अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवैध धंधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में सतर्कता और चेकिंग अभियान तेज किए जाएंगे।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पूछताछ के आधार पर पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR