Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

राकोमयू चुनाव: महेश प्रसाद ग्रुप के खिलाफ गरजा मोहन महतो ग्रुप, घोषणापत्र जारी कर किया शक्ति प्रदर्शन

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 164 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • योगेंद्र कुमार सिंह ग्रुप ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया।
  • राजेंद्र नगर हाउसिंग दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित आमसभा में भारी भीड़ उमड़ी, जो आगामी चुनाव में इस टीम की मज़बूत स्थिति का संकेत दे रही थी।
  • सभा की अध्यक्षता व संचालन करते हुए टीम लीडर मोहन महतो ने कहा कि अगर उनकी टीम सत्ता में आती है तो मजदूरों के हर उस दर्द को दूर किया जाएगा जिसे महेश प्रसाद ग्रुप ने नज़रअंदाज़ किया।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) वेस्ट बोकारो शाखा के रविवार को होने वाले चुनाव से पहले शुक्रवार की शाम प्रचार के अंतिम दिन मोहन महतो/डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह ग्रुप ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। राजेंद्र नगर हाउसिंग दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित आमसभा में भारी भीड़ उमड़ी, जो आगामी चुनाव में इस टीम की मज़बूत स्थिति का संकेत दे रही थी।

सभा की अध्यक्षता व संचालन करते हुए टीम लीडर मोहन महतो ने कहा कि अगर उनकी टीम सत्ता में आती है तो मजदूरों के हर उस दर्द को दूर किया जाएगा जिसे महेश प्रसाद ग्रुप ने नज़रअंदाज़ किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब तक के सभी सस्पेंशन और चार्जशीट को हटाया जाएगा तथा 30-40 वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों के आश्रितों की बहाली फिर से JTI के माध्यम से होगी।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

मोहन महतो ने कहा कि मजदूरों को मिलने वाली ग्रेच्युटी की राशि को अगले वित्तीय वर्ष में दिलाया जाएगा, जिससे इनकम टैक्स से राहत मिले। इसके अलावा कैंटीन मेन्यू को बेहतर बनाया जाएगा और रात का डिनर भी शुरू कराया जाएगा। उन्होंने जमशेदपुर के तर्ज पर न्यू सीरीज कर्मचारियों के लिए टीपीईआर बोनस देने की बात कही। ग्रामीण विकास, मेडिकल सुविधा विस्तार, ओपीडी कैशलेस कार्ड और उच्च शिक्षा के लिए स्पेशल इंक्रीमेंट जैसे कई अहम मुद्दे उनके घोषणापत्र में शामिल थे।

प्रदीप मिश्रा ने बदली टीम, दिया मोहन महतो को समर्थन

सभा की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात रही वर्तमान उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा की उपस्थिति, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही सत्तारूढ़ महेश प्रसाद ग्रुप से इस्तीफा देकर मोहन महतो टीम का दामन थामा था। मिश्रा न केवल खुद शामिल हुए, बल्कि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आए, जिससे मोहन महतो ग्रुप का मनोबल कई गुना बढ़ गया।

सभा में भाषण देते हुए प्रदीप मिश्रा ने कहा:

“मैंने वर्षों तक उस टीम के संगठन के लिए काम किया, लेकिन अब संगठन की आत्मा ही खो चुकी है। मजदूरों की आवाज को कुचलने की हर मुमकिन कोशिश हुई है। मुझे ऐसे मंच की तलाश थी जहां सच कहा जा सके, और मोहन महतो-डॉ. योगेंद्र की टीम वही मंच है। अब समय आ गया है कि मजदूर अपने अधिकारों के लिए संगठित हों और इन शोषणकारी ताकतों को जवाब दें।”

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती टीम ने केवल सरप्लस, आउटसोर्सिंग और श्रमिकों की उपेक्षा की राजनीति की है। अब बदलाव समय की मांग है और मोहन महतो टीम वह बदलाव लाएगी।

मोहन महतो टीम द्वारा जारी घोषणापत्र से मिलेंगी मजदूरों को ये प्रमुख सुविधाएं:

  • Surplus किए गए सभी श्रमिकों की पुनर्वापसी की जाएगी।
  • JTI (Trade Apprentice) की बहाली को फिर से शुरू किया जाएगा।
  • न्यू सीरीज कर्मचारियों को टीपीईआर (TPEER) बोनस देने की पहल की जाएगी।
  • मेडिकल रेफर केस को फिर से मेदांता/मेडिका में कराया जाएगा।
  • हॉस्पिटल में सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस की सुविधा बहाल की जाएगी।
  • वेस्ट बोकारो से बाहर रहने वाले श्रमिकों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस व ओपीडी कैशलेस कार्ड लागू किए जाएंगे।
  • प्रोफेशनल डिग्रीधारी श्रमिकों को जमशेदपुर की तर्ज पर स्पेशल इंक्रीमेंट मिलेगा।
  • इंजीनियरिंग, एमबीए, डिप्लोमा या आईटीआई कर चुके श्रमिकों के बच्चों को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी।

महेश प्रसाद ग्रुप पर सभा में लगाए गए गंभीर आरोप

सभा में डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महेश प्रसाद ग्रुप ने अपने कार्यकाल में मजदूरों को सिर्फ धोखा दिया। सैकड़ों मजदूरों को Surplus कर दिया गया, अस्पताल, कैंटीन, पावर हाउस, स्कूल, सभी को निजी हाथों में सौंप दिया गया। इतना ही नहीं, जमीन के बदले नौकरी की पुरानी प्रक्रिया को समाप्त कर न्यू सीरीज में बहाली कराई गई।

विरोध में एक पर्चा भी जारी किया गया, जिसमें महेश प्रसाद ग्रुप के कार्यकाल को “काले कारनामों” से भरा बताया गया और 31 गंभीर बिंदुओं पर उनके फैसलों की आलोचना की गई। इनमें DA में कटौती, JTI बहाली का बंद होना, अस्पताल की सेवाओं का ठेके पर जाना, और Surplus की मार झेल रहे सैकड़ों श्रमिकों की बदहाली प्रमुख मुद्दे रहे।

वक्ताओं ने मजदूरों से की एकजुटता की अपील

सभा को एल.के. दत्ता ने जोशीले अंदाज़ में संबोधित करते हुए कहा,

“हमारा चिन्ह मशाल नहीं, एक ज्योति है। यह ज्योति आपके संघर्ष का प्रतीक है, जो दशकों तक अमर रहेगी। अब सूरज अस्त होने को है, और मजदूरों की नई सुबह आने वाली है।”

सभा में पीके मिश्रा, श्रीराम गोप, असगर अली, राजेंद्र सिंह, इरशाद अली, सुनील महतो, दिनेश पासवान, रंजीत सिंह समेत दर्जनों नेताओं ने अपने विचार रखे और मतदाताओं से एकजुट होकर मोहन महतो टीम के पक्ष में मतदान की अपील की।

सभा में भीड़, जोश और संगठित रणनीति यह दर्शा रही थी कि मोहन महतो/डॉ. योगेंद्र सिंह ग्रुप एक मजबूत चुनौती बनकर उभरे हैं। खासकर प्रदीप मिश्रा जैसे प्रभावशाली नेता का साथ मिलना इस टीम को और मजबूती देता है। अब देखना यह है कि रविवार को होने वाला मतदान किस करवट बैठता है और मजदूर किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

मतदान की तिथि: 20 अप्रैल 2025

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR