खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- रैली में रिश्ता प्रोजेक्ट के किशोरों संत पीटर्स हाइ स्कूल, डॉ बी आर आंबेडकर हाइस्कूल,श्रमिक विद्या निकेतन हाइस्कूल और मिडिल स्कूल के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया।
- इस कार्यक्रम में रैली के माध्यम से किशोरों ने समुदाय को सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवहारिक पहलुओं को बढ़ावा देने के बारे में जागरूक किया गया।
- कार्यक्रम के दौरान वाहनों में सफर करने वाले लोगों को सीट बेल्ट, हेलमेट ठीक से पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो – सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के
लिए टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने बुधवार को सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली।
टाटा स्टील फ़ाउंडेशन (टीएसएफ) वेस्ट बोकारो द्वारा आयोजित इस रैली में परिचालन क्षेत्रों के किशोरों ने स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के बैनर और नारों के साथ रैली की शुरुआत टीएसएफ़ के कार्यालय से की और सेंट्रल साइट होते हुए 12 नंबर चौक से वापस टाटा स्टील फाउंडेशन के कार्यालय में समाप्त हुई।
रैली में रिश्ता प्रोजेक्ट के किशोरों संत पीटर्स हाइ स्कूल, डॉ बी आर आंबेडकर हाइस्कूल,श्रमिक विद्या निकेतन हाइस्कूल और मिडिल स्कूल के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में रैली के माध्यम से किशोरों ने समुदाय को सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवहारिक पहलुओं को बढ़ावा देने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहनों में सफर करने वाले लोगों को सीट बेल्ट, हेलमेट ठीक से पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वेस्ट बोकारो डिविजन के सिक्योरिटी हेड गिरीश शर्मा, टीएसएफ के यूनिट हेड केशव रंजन और सिक्योरिटी विभाग के सीनियर सिक्युरिटी अनुज कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन रिश्ता प्रोजेक्ट वेस्ट बोकारो डिविजन द्वारा किया गया।

