खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो - टाटा समूह के संस्थापक जे एन टाटा की 183 वीं जयंती के अवसर पर पूरे टाटा समूह की तरह वेस्ट बोकारो डिविजन टाटा स्टील में भी धूमधाम से मनाई जाएगी ।
- वर्ष 2022 की थीम है ‘लाइफ@टाटास्टील’ ।
- इस अवसर पर 3 मार्च की सुबह जे एन टाटा पार्क में हमारे संस्थापक जे एन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी जाएगी।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो – टाटा समूह के संस्थापक जे एन टाटा की 183 वीं जयंती के अवसर पर पूरे टाटा समूह की तरह वेस्ट बोकारो डिविजन टाटा स्टील में भी धूमधाम से मनाई जाएगी । वर्ष 2022 की थीम है ‘लाइफ@टाटास्टील’ ।
इस अवसर पर 3 मार्च की सुबह जे एन टाटा पार्क में हमारे संस्थापक जे एन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी जाएगी ।
इस मौके पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे डिविजन के पांचों विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे
टाटा स्टील फ़ाउंडेशन, वेस्ट बोकारो द्वारा टीएसएफ़ के कार्यालय में बच्चों के लिए करियर काउन्सेलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा साथ ही मांडू ब्लॉक के बिरहोर गांव में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा ।

