खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मौके पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते कहा की आप अभी विद्यार्थी जीवन में हैं।
- आज और कल भी उनके बताये मूल्यों और आदर्शों पर चलकर हीं सफलता मिलेगी।
- उन्होंने बच्चों से कहा की आप उनके जीवन से सीख लीजिए आपका भविष्य उज्जवल होगा।
- डॉ बी आर आंबेडकर हाईस्कूल में धूमधाम से मना भारतरत्न बाबा साहब की 132 वीं जयंती
- विद्यालय के छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर अविभावकों का मन मोहा
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ) : डॉ बी आर आंबेडकर हाईस्कूल ड्राइवर हॉट में भारतरत्न बाबा साहब भीमराव रामजी आंबेडकर का 132 जयंती शुक्रवार की संध्या धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित, चीफ सीईपी राजेश कुमार, हेड एचआर (वीपी) शिवशंकर प्रसाद, हेड स्टेक होल्डर पंकज कुमार, राकोमयु पूर्व अध्यक्ष मोहन महतो, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, विद्यालय के अध्यक्ष आर एन बौद्ध, सचिव हीरालाल राम, प्राचार्य देवनंदन राम सहित जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मौके पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते कहा की आप अभी विद्यार्थी जीवन में हैं।

भारतरत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का जीवन एक आदर्श है। आज और कल भी उनके बताये मूल्यों और आदर्शों पर चलकर हीं सफलता मिलेगी। उन्होंने बच्चों से कहा की आप उनके जीवन से सीख लीजिए आपका भविष्य उज्जवल होगा।

विशिष्ट अतिथि चीफ सीईपी राजेश कुमार ने कहा की बाबा साहब ने जब जन्म लिया था उस समय छुआ – छूत एक बड़ी सामाजिक बीमारी थी। यह समाप्त किया जाय इसके लिए उन्होंने एक आदर्श वाक्य दिया था शिक्षित बनो, आंदोलन करो और संगठित रहो। उनके इसके इसी आदर्श वाक्यों पर चलकर आज़ादी के 76 वें वर्ष पर पहुँच गए हैं। उन्होंने कहा की यहाँ के बच्चे काफी ऊर्जावान हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं का समूह ने कई आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मौके पर विद्यालय के राजेश प्रसाद, रामनारायण,संजय कुमार, गणेश राम, उपेन कुजूर, रुमा डे, अनीता हेम्ब्रोम, मंजू देवी, अक्षय कुमार, मिली मिंज, पूजा कुमारी, मिली घोषाल, रीना कुमारी, राखी देवी, रानी सिंह सहित कई यूनियन के पदाधिकारी और पंचायत जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

