खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - रामगढ़ - 29 मार्च 2025: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा।
- से) ने आज रामगढ़ थाना का निरीक्षण किया।
- इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
@Ramgarh Live – रामगढ़ – 29 मार्च 2025: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से) ने आज रामगढ़ थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना को “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया और थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, नक्सली गतिविधियों पर निगरानी, अवैध हथियारों की बरामदगी, वारंट तामील, और लंबित केसों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए। साथ ही, थाने में पंजीकृत विभिन्न अपराध रिकॉर्ड जैसे गुंडा पंजी, हिस्ट्रीशीटर पंजी, फिरौती पंजी आदि की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। अपराध नियंत्रण के लिए गश्त बढ़ाने, गुप्त सूचना तंत्र को मजबूत करने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के आदेश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त, रामगढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित अपराधियों, अवैध कारोबार और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर सभी लंबित मामलों की समीक्षा नियमित रूप से होनी चाहिए और अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर रामगढ़ जिला पुलिस के कई अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

