Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

टाटा हिटाची ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को किया जागरूक

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 203 पाठक • अपडेटेड: 16 Jan

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : टाटा हिटाची ने मंगलवार को स्थानीय पटेल चौक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।
  • वहीं सड़क सुरक्षा अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे इस अभियान का शीर्षक है रोड सेफ़्टी हीरो।
  • हीरो बनने से पहले आपको इन सड़क सुरक्षा के सिद्धांतो और नियमों का अक्षरशः पालन करना होगा।

Tata_Hitachi_Construction_Machinery_Logo-1536x423@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : टाटा हिटाची ने मंगलवार को स्थानीय पटेल चौक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में टाटा हिटाची प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक कुमार और टाटा स्टील क्वायरी एसई सुरक्षा अधिकारी प्रेम प्रकाश सिंह ने टाटा हिटाची में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारीयों को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई। वहीं सड़क सुरक्षा अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे इस अभियान का शीर्षक है रोड सेफ़्टी हीरो। हीरो बनने से पहले आपको इन सड़क सुरक्षा के सिद्धांतो और नियमों का अक्षरशः पालन करना होगा। जैसे जीवन की यात्रा में, हर व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के मामले में एक हीरो बनने की शक्ति होती है, खासकर जब यह सड़क सुरक्षा की बात होती है। 16 Jan West Bokaro 02सड़क पर हीरो बनने के लिए विशेष शक्तियों की जरुरत  नहीं है,  यह सामान्य और प्रभावी क्रियाएं मांगता है। जैसे चौपहिया वाहन चलाने के समय सीट बेल्ट पहनें, हीरो बनें, इससे आपके साथी यात्रियों को भी दुर्घटना के मामले में सुरक्षित रखता है। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करना भी आपको एक हीरो बनाता है जो एकाग्रता को प्राथमिकता देता है और दुर्घटना के खतरे को कम करता है। हेलमेट पहन कर मोटरसाइकिल चलाने वाले भी हीरो होते हैं, जिम्मेदार राइडिंग का उदाहरण स्थापित करते हैं और व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। यातायात नियमों का पालन करके भी हीरो बन सकते हैं। यातायात सिग्नल्स और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना हीरो बनाता है जो यातायात की और सुगम और सुरक्षित प्रवाह को सुनिश्चित करने में योगदान करता है। फंसे हुए चालकों की मदद करके भी हीरो बन सकते हैं।

16 Jan West Bokaro 01इस अवसर पर दर्जनों बाइक सवारों के बीच सेफ्टी हेलमेट बांटा गया जो आर्थिक तंगी के कारण हेलमेट नहीं खरीद पा रहे। इस अभियान में टाटा हिटाची के सोमेन मुखर्जी, टाटा हिटाची सुरक्षा अधिकारी शुभम उपाध्याय, सुखदेव महतो, विजय कुमार, राकेश कुमार, रोशन कुमार, विकास कुमार महतो, संदीप मंडल ,बाबुलाल, धानिस कुमार महतो, मुकुल कुमार के अलावा टाटा हिटाची के सभी कर्मचारी अभियान में शामिल हुए।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR