खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बारूघुटू मध्य पंचायत की मुखिया सावित्री यादव और विशिष्ट अतिथि सामजसेवी अशोक यादव ने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए पारितोषिक का वितरण किया।
- विजयी छात्रों को मुख्य अतिथि मुखिया सावित्री यादव ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
- इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह, शिक्षक संजय रविदास, प्रिस्का मिंज, रामसेवक प्रसाद, संजय कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
@Ramgarh – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : नमामि गंगे के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय वेस्ट बोकारो 12 नंबर में विशेष अभियान के तहत छात्रों के लिए गंगा दौड़ का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बारूघुटू मध्य पंचायत की मुखिया सावित्री यादव और विशिष्ट अतिथि सामजसेवी अशोक यादव ने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए पारितोषिक का वितरण किया।
गंगा दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शालू कुमारी प्रथम, अनोखी कुमारी द्वितीय और रागिनी कुमारी तीसरे स्थान पर रही वहीं बालक वर्ग में मिहिर कुमार प्रथम, मो अली द्वितीय और गणेश कुमार तीसरे स्थान पर रहा। विजयी छात्रों को मुख्य अतिथि मुखिया सावित्री यादव ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह, शिक्षक संजय रविदास, प्रिस्का मिंज, रामसेवक प्रसाद, संजय कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

