खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- एमओयू जिम्मेदार और सस्टेनेबल खनन अभ्यासों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ)।
- ड्रोन सर्वेक्षण सक्षम डिजिटलीकरण और अन्य तकनीक, प्रभावशाली और कार्रवाई करने योग्य जानकारी एकत्र करने में सहायता करेगी।
- हम ड्रोन डेटा और पर्याप्त एनालिटिक्स का उपयोग करके मुख्य खनन प्रक्रियाओं जैसे कि अन्वेषण और खनन योजना को फिर से परिभाषित करने में अपार संभावनाएं देखते हैं।
- एमओयू जिम्मेदार और सस्टेनेबल खनन अभ्यासों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ) । टाटा स्टील ने प्रभावी खनन प्रबंधन के लिए शुक्रवार को बैंगलोर स्थित स्टार्टअप आरव अनमैन्ड सिस्टम (एयूएस), जो एंड-टू-एंड ड्रोन समाधान प्रदाता है, के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का प्राथमिक लक्ष्य संयुक्त रूप से सस्टेनेबल और संपूर्ण एकीकृत समाधान विकसित करना और उसकी पेशकश करना है जो ओपन कास्ट खनन कार्यों की दक्षता, सुरक्षा और उत्पादकता पर ध्यान केंद्रित करेगा।
टाटा स्टील भारत में विभिन्न स्टॉक और खनन स्थानों में टाटा स्टील समूह की कंपनियों को माइन एनालिटिक्स और जियो-टेक्निकल मैपिंग सहित विशेष ड्रोन-आधारित समाधान प्रदान करने के लिए एयूएस के साथ संयुक्त रूप से काम करेगी।
इस साझेदारी पर, डी.बी. सुंदरा रमम, वाईस प्रेसिडेंट, रॉ मटेरियल्स, टाटा स्टील, ने कहा: “हम एयूएस के साथ एक बार फिर से काम करने के लिए उत्साहित हैं, इस बार लंबी अवधि के लिए और सतत विकास के व्यापक दृष्टिकोण के साथ। ड्रोन सर्वेक्षण सक्षम डिजिटलीकरण और अन्य तकनीक, प्रभावशाली और कार्रवाई करने योग्य जानकारी एकत्र करने में सहायता करेगी। हम ड्रोन डेटा और पर्याप्त एनालिटिक्स का उपयोग करके मुख्य खनन प्रक्रियाओं जैसे कि अन्वेषण और खनन योजना को फिर से परिभाषित करने में अपार संभावनाएं देखते हैं।ये एंड-टू-एंड खनन समाधान किफायती हैं, कम ऑन-फुट अन्वेषण आवश्यकताओं की मांग करते हैं, और उत्पादन, दक्षता और साइट की सुरक्षा में सुधार करते हैं। हम अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई, टाटा स्टील इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी लिमिटेड से एक पेशेवर समाधान के रूप में दुनिया की बाकी खनन कंपनियों को अपने ज्ञान और अनुभव की पेशकश करना चाहते हैं। ”
उन्होंने आगे कहा की एक वैश्विक और विविधतापूर्ण खनन कंपनी के रूप में टाटा स्टील अपने सभी ग्लोबल ऑपरेशंस में सस्टेनेबल माइनिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके सभी प्रमुख खनन स्थल ईएमएस आईएसओ 14001, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण प्रबंधन मानक के तहत प्रमाणित हैं। टाटा स्टील ने एक समग्र बिज़नेस मॉडल भी अपनाया है जो स्टील वैल्यू चेन सहित संपूर्ण वैल्यू चेन पर नजर रखता है: कैप्टिव माइनिंग से डाउनस्ट्रीम स्टील बिजनेस और रॉ मैटेरियल वैल्यू चेन तक : क्रोम और मैंगनीज ओर के माइनिंग से लेकर फेरो-अलॉय के उत्पादन और बिक्री तक और अन्य व्यवसाय: जैसे उपकरण निर्माण, बियरिंग और कृषि उपकरण निर्माण आदि। कंपनी सरकार के “आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने और एक सस्टेनेबल माइनिंग व्यवसाय का निर्माण कर वर्ष 2030 के बाद के वर्षों में कैप्टिव रॉ मैटेरियल्स की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नियामक परिवर्तनों का लाभ उठाने की भी इच्छा रखती है।
टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन को भी हाल ही में वर्ष 2020-21 के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए 5-स्टार रेटिंग दी गई है। यह लगातार छठी बार है जब नोआमुंडी माइन को यह सम्मान मिला है। खदान को 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में भी 5-स्टार रेटिंग दी गई थी।
खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील ने कुछ साल पहले वैल्यू चेन में अपने खनन कार्यों को डिजिटल बनाने में लीडिंग प्लेयर बनने के लिए अपना विज़न तैयार किया था। डिजिटलाइजेशन रीयल-टाइम डेटा और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करके लक्षित रणनीतियों के विकास को सक्षम बनाता है, विफलता की भविष्यवाणी करने के लिए विज़ुअलाइज़ेशन और डिसिज़न मैट्रिक्स टूल्स प्रदान करता है, शेड्यूलिंग और सामग्री प्रवाह के अनुकूलन में मदद करता है, और क्वालिटी डेटा की ऑनलाइन निगरानी के माध्यम से लाभकारी संयंत्रों की क्षमता में सुधार करता है। यह, संयंत्र और ऑपरेटर के प्रदर्शन की रियल टाइम मॉनिटरिंग और कैपिटल इंटेंसिव माइनिंग उपकरणों के माध्यम से उत्पादकता में सुधार करने में भी मदद करता है।
एयूएस अपने खनन कार्यों को आधुनिक बनाने के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक प्रदान करने के लिए इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह नवीनतम अनुबंध माइंस की दक्षता, सुरक्षा और उत्पादकता में सुधार के लिए रिमोट माइन मॉनिटरिंग का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, आरव अनमैन्ड सिस्टम्स के संस्थापक और सीईओ, विपुल सिंह ने कहा कि “टाटा स्टील दुनिया की अग्रणी स्टील कंपनियों में से एक है और उनके संचालन के लिए हमारे सस्टेनेबल और एकीकृत खनन समाधान प्रदान करना एक सम्मान की बात है। खनन क्षेत्र में डेटा की सटीकता, विश्वसनीयता और निरंतरता महत्वपूर्ण है, और हमारे समाधान टाटा स्टील की उत्पादकता और दक्षता में सुधार करने और उनके खनन कार्यों को आधुनिक बनाने में योगदान करने में सक्षम होंगे। घरेलू और वैश्विक खनन उद्योग के लिए उनके साथ संयुक्त रूप से एंड-टू-एंड समाधान तैयार करने के लिए टाटा स्टील का हम पर भरोसा, सीधे तौर पर हमारे साझा दृष्टिकोण और टाटा स्टील जैसे दिग्गज कंपनी के खुलेपन को दर्शाता है, ताकि सबसे प्रभावी समाधान प्राप्त करने के लिए स्टार्टअप के साथ साझेदारी की जा सके।”
एयूएस वर्ष 2013 में आईआईटी कानपुर में अपनी स्थापना के बाद से वाणिज्यिक अनुप्रयोग के लिए भारत में ड्रोन प्रौद्योगिकी विकास का नेतृत्व कर रहा है। एयूएस भारत में पीपीके जीपीएस- आधारित सर्वेक्षण ग्रेड पूरी तरह से ऑटोनोमस ड्रोन बनाने और तैनात करने वाला पहला स्टार्ट-अप था। एयूएस छोटी श्रेणी के ड्रोन को डीजीसीए द्वारा प्रमाणित करने वाली पहली कंपनी भी है। एंटरप्राइज़-ग्रेड ड्रोन के लिए प्रौद्योगिकी बेंचमार्क और सीमाओं को आगे बढ़ाने के अलावा, एयूएस ने सर्वेक्षण-ग्रेड ड्रोन द्वारा एकत्र किए गए डेटा के सार्थक प्रभाव और मूल्यवर्धन को बढ़ाने के लिए डेटा संग्रह, प्रसंस्करण और विश्लेषण तकनीकों पर गहन रूप से काम किया है। एयूएस को कुछ जाने-माने शुरुआती चरण के डीप टेक इनवेस्टर्स जैसे ऑक्सानो कैपिटल, कार्सेमवेन फंड, स्टार्टअपएक्ससीड वेंचर्स, 3वन4 कैपिटल, ग्रोएक्स वेंचर्स, 500 ड्यूरियन्स, और अशोक अतलुरी (जेन टेक्नोलॉजीज के एमडी) आदि का समर्थन प्राप्त है।

