खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ)।
- टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न के पर्यावरण विभाग द्वारा अपने वार्षिक वृक्षरोपन अभियान के अंतर्गत पुंडी क्षेत्र में वृहत वृक्षरोपन का कार्यक्रम आयोजित किया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ) । टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न के पर्यावरण विभाग द्वारा अपने वार्षिक वृक्षरोपन अभियान के अंतर्गत पुंडी क्षेत्र में वृहत वृक्षरोपन का कार्यक्रम आयोजित किया।
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर द्वारा अनुमोदित जैव विविधता परियोजना के तहत लगभग 500 से अधिक क्षेत्रीय वनिये पौधों जिसमें नीम सीसम करंज छातिम गुलमोहर बांस कचनार आदि का पुण्डी क्षेत्र में सामूहिक रोपण किया गया जिसमें टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ के छात्र छात्राओं एंव शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया |
टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न सस्टेनेबल माइनिंग की अपनी नीति के तहत इस वर्ष डिवीज़न क्षेत्र में 15000 से अधिक पौधों का रोपण एंव २ हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए स्थानीय दूब घास लगा रही है।

