Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

खीरु महतो का जदयू से राज्यसभा का टिकट मिलने पर कोयलांचल में हर्ष का माहौल

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 162 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live - केदला (रामगढ) झारखंड के किसी भी पार्टी ने आज तक स्थानीय झारखंड से किसी कुर्मी नेता को राज्यसभा में नहीं भेजा था।
  • जनतादल यूनाइटेड ने झारखंड के कुर्मी नेता सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को बिहार से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है, जो झारखंड के मूलवासियों के लिए सम्मान की बात है।
  • झारखंड के समस्त कुर्मी समाज और झारखंड की जनता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करती है।

Khiru Mahto@Ramgarh Live – केदला (रामगढ) झारखंड के किसी भी पार्टी ने आज तक स्थानीय झारखंड से किसी कुर्मी नेता को राज्यसभा में नहीं भेजा था। जनतादल यूनाइटेड ने झारखंड के कुर्मी नेता सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को बिहार से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है, जो झारखंड के मूलवासियों के लिए सम्मान की बात है। झारखंड के समस्त कुर्मी समाज और झारखंड की जनता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करती है।

Mohan Mahtoउक्त बातें कोयलांचल के मजदूर नेता मोहन महतो ने कही। उन्होंने कहा की खीरु महतो जो एक गरीब किसान का बेटा है उसे जदयू ने राज्यसभा का टिकट देकर झारखंड की जनता का मान बढ़ाया है।

उल्लेखनीय खीरु महतो का जन्म 1953 में एकीकृत बिहार के हज़ारीबाग जिला के केदला बस्ती में एक किसान परिवार में हुआ था। खीरु महतो अपने प्रारंभिक राजनीति की शुरुआत 1978 में किया जब वह कोयलांचल की राजनीति में सक्रिय रूप से मुखिया के पद से जीत दर्ज की। दशकों तक निर्विवाद मुखिया रहने के बाद वर्ष 2005 में मांडू विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के कद्दावर नेता टेकलाल महतो को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। कोयलांचल ही नही पूरे झारखंड में मजदूर और किसानों के नेता के रूप में स्थापित खीरु महतो वर्तमान में जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष है। इनके राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद कोयलांचल में जश्न का माहौल है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR