Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

तलवारबाजी खेल में ग्रामीण बच्चे दिखा रहे है अपनी प्रतिभा

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 133 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • समर कैंप में शामिल हुए 40 से अधिक बच्चों ने सीखा तलवारबाजी के गुर, अपने अनुभव किये साझा।
  • गायत्री प्रज्ञा पीठ के राजेन्द्र प्रसाद ने बच्चों का किया उत्साहवर्द्धन, सभी बच्चों को हारिए न हिम्मत पुस्तिका किया भेंट।
  • @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
  • समर कैंप में शामिल हुए 40 से अधिक बच्चों ने सीखा तलवारबाजी के गुर, अपने अनुभव किये साझा।
  • गायत्री प्रज्ञा पीठ के राजेन्द्र प्रसाद ने बच्चों का किया उत्साहवर्द्धन, सभी बच्चों को हारिए न हिम्मत पुस्तिका किया भेंट ।

तलवारबाजी@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
झारखंड के रामगढ़ जिला तलवारबाजी (फेंसिंग) एसोसिएशन के पदाधिकारियों के विगत तीन वर्षो के अथक प्रयास का ही नतीजा है कि आज तलवारबाजी (फेंसिंग) जैसे खेल को जिले के विभिन्न हिस्सों और दर्जनों स्कूलों में प्रमोट किया जा सका है।

तलवारबाजीएक वह दौर था जब प्रारंभिक दौर में तलवारबाजी (फेंसिंग) खेल से कोई जुड़ना नहीं चाहता था और उस उक्त केवल चार बच्चों को लेकर जिला तलवारबाजी संघ खेल को विस्तार देने को लेकर संघर्षरत था। आज संघ की मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे ग्रामीण बच्चे इस खेल से जुड़ते गए और 60 से अधिक बच्चे तलवारबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। वहीं एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी ऐसे है जो राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिला और राज्य का नाम रौशन कर रहे है।

रविवार की संध्या स्थानीय स्पोर्ट्स ग्राउंड में समर कैंप में तलवारबाजी का हिस्सा रहे बच्चों को प्रोत्साहित करने को लेकर प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया।

तलवारबाजीइस मौके पर बतौर अतिथि गायत्री प्रज्ञा पीठ के व्यवस्थापक राजेन्द्र प्रसाद ने अपना बहुमूल्य समय देकर बच्चों को अपना लक्ष्य पाने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि बच्चे अगर अपने मन को एकाग्र कर अपने लक्ष्य का निर्धारण करे तो उन्हे कामयाब बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने बच्चों को गायत्री प्रज्ञा पीठ की ओर से हारिए न हिम्मत नाम की ऊर्जावान पुस्तिका प्रदान कर उन्हें अध्यात्म से भी जुड़ने की सलाह दी।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव राकेश कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष कुमार कार्तिक ने भी बच्चों को उत्साह बढ़ाने वाली बातें कहीं।

ग्रामीण बच्चो का उत्साह देख कर स्थानीय निवासी मोहम्मद यासीन अंसारी ने बच्चो को तलवार बाजी सिखाने वाले सभी सीनियर खिलाड़ी को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया और जिला तलवार बाजी संघ की सराहना की ।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR