Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

तालाब में डूबने से इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्रों की मौत

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 131 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों छात्र गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए उतरे थे।
  • इस वजह से तीनों छात्र तालाब में डूब गए।
  • स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रजरप्पा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला।

Three engineering students died due to drowning in the pond@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) झारखंड के रामगढ़ जिले के चितरपुर स्थित रामगढ़ – बोकारो मुख्य मार्ग के मुरुबंदा गांव के पास रविवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्रों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों छात्र गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। तीनों छात्रों को तैरना नहीं आता था। इस वजह से तीनों छात्र तालाब में डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रजरप्पा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है।

Three engineering students died due to drowning in the pondइधर, तीन छात्रों के डूबने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तालाब के और दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तीनों छात्रों को निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। तीनों की मौत हो चुकी थी। इस दौरान देखते ही देखते तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधा घंटा तक रामगढ़ – बोकारो मुख्यमार्ग पर आवागमन ठप रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को सदर अस्पताल पहुंचाया।

Three engineering students died due to drowning in the pondमृतकों की पहचान बोकारो के अंकित कुमार, गिरिडीह के अभिषेक कुमार और धनबाद के कतरास के रोहन मालाकार के रूप में हुई है। तीनों इंजीनियरिंग कॉलेज मुरुबन्दा में इलेक्ट्रिशियन की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि तीनों युवकों का शव करीब एक घंटा तक पानी के अंदर ही था। इसके कारण तीनो की मौत हो गई।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR