खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- सभी प्रत्याशी अपने मतदाता से संपर्क कर उन्हें अपना चुनाव चिन्ह बतलाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं।
- विभा देवी के साथ उनके पति निर्वतमान मुखिया रंधीर सिंह भी थे।
- गौरतलब है कि रणधीर सिंह पंचायत गठन के बाद से लगातार मुखिया रहे हैं।

भाग 01 के पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रवि भूषण और भाग 02 के प्रत्याशी अहमद हुसैन भी साथ
@Ramgarh Live – घाटोटांड (रामगढ़) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ हीं उनका सघन जनसंपर्क शुरू हो गया है । सभी प्रत्याशी अपने मतदाता से संपर्क कर उन्हें अपना चुनाव चिन्ह बतलाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं ।
गुरुवार को बारूघुटु पूर्वी से भावी मुखिया प्रत्याशी विभा देवी साथ में भाग 01 के पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रवि भूषण, भाग 02 के प्रत्याशी अहमद हुसैन ने बारूघुट्टु पूर्वी पंचायत के ड्राईवर हाट एवं अमर नगर भ्रमण किया और अपने टीम को जिताने का आशीर्वाद प्राप्त किया । विभा देवी के साथ उनके पति निर्वतमान मुखिया रंधीर सिंह भी थे ।
गौरतलब है कि रणधीर सिंह पंचायत गठन के बाद से लगातार मुखिया रहे हैं । स्थानीय मतदाताओं ने बताया कि टाटा स्टील के लीज होल्ड एरिया रहने के बाबजूद बहुत काम किया है । जनता के बीच में लोकप्रिय निर्वतमान मुखिया की छवि एक साफ – सुथरी और व्यवहारिक नेता की है । इस बार के चुनाव में पंचायत का मुखिया पद महिला होने के कारण जनता के दबाब में उन्हें अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारना पड़ा ।
मुखिया पद की भावी प्रत्याशी विभा देवी लोगों से जनसंपर्क के दौरान आत्मीयता से मिल रही है । एक प्रश्न के जबाब में उन्होंने कहा कि मेरे पति ने पंचायत में जो काम किया है उसे और आगे बढ़ाऊंगी ।
उन्होंने आगे कहा कि सबका साथ और सबका विकास में यकीन रखती हूँ। यहां की जनता ने चुनाव में प्रत्याशी बनाया है यही कारण है कि मुझे सभी का सहयोग मिल रहा है । जनसंपर्क के दौरान साथ चलने वालों की भीड़ स्वतः आई है यह इसका प्रमाण है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पूनम देवी, रीता देवी, रूबी देवी, सुषमा देवी, सोनी देवी, मुक्ता देवी , पुष्पा देवी, सुनीता देवी, उर्मिल देवी, अमरजीत प्रसाद सिन्हा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, नागेंद्र सिंह, जय प्रकाश, अनिल कुमार, सरताज़ खान, सुहेल खान, हमीद अंसारी, अनुज कुमार, जितेंद्र कुमार, माधव सिंह, उमेश महतो, रामाश्रय यादव, राकेश्वर सिंह, राजेश सोनी सहित दर्जनों महिला – पुरुष शामिल थे ।

