खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- टीटीआईपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल राज, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो पी पी सिंह ने संयुक्त रूप से अधिकारी और कर्मचारियों को सुरक्षा का प्रतिज्ञा दिलाई।
- टीटीआईपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने सीएमसी मोड़ पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को फूल व चॉकलेट देकर दो पहिया वाहन में हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी।
- इस जागरूकता अभियान में टीटीआईपीएल के कर्मचारी सेफ्टी स्लोगन वी सेफ्टी बैनर लेकर शामिल हुए।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : टायर टेक्नोक्रेट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ( टीटीआईपीएल ) अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत बुधवार को घाटो – केदला सड़क मार्ग सीएमसी मोड़ पर सड़क जागरूकता अभियान के तहत चालकों को जागरूक करने का कार्य किया।
टीटीआईपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल राज, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो पी पी सिंह ने संयुक्त रूप से अधिकारी और कर्मचारियों को सुरक्षा का प्रतिज्ञा दिलाई। टीटीआईपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने सीएमसी मोड़ पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को फूल व चॉकलेट देकर दो पहिया वाहन में हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। इस जागरूकता अभियान में टीटीआईपीएल के कर्मचारी सेफ्टी स्लोगन वी सेफ्टी बैनर लेकर शामिल हुए। रोड सेफ्टी कैंपिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में हो रही मृत्यु दर को कम करना और लोगों में जागरूकता लाना है।
इस अवसर पर टीटीआईपीएल प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल राज, टाटा सेफ्टी ऑफिसर पी पी सिंह, क्यूएसइ एचइएमएम एरिया मैनेजर सौरभ जालान, टीटीआईपीएल के दिनेश पुष्करणा, जितेंद्र आमेटा, संजय सिन्हा,आकाश उपाध्याय व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

