Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

गुरुद्वारा रोड में बेतरतीब खड़ी गाड़ियां ,दुर्घटना को दे रही आमंत्रण

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 247 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • सड़क के किनारे बेतरतीब खड़ी रहती है दोपहिया और चारपहिया वाहन।
  • ड्राइवरहॉट ढलान और गुरुद्वारा रोड ढलान से तेज रफ्तार में उतरती है गाड़ियां।
  • गुरुद्वारा रोड से गुजरते हैं कई माननीय,नहीं लेते सुध।
  • सड़क के किनारे बेतरतीब खड़ी रहती है दोपहिया और चारपहिया वाहन।
  • ड्राइवरहॉट ढलान और गुरुद्वारा रोड ढलान से तेज रफ्तार में उतरती है गाड़ियां।
  • गुरुद्वारा रोड से गुजरते हैं कई माननीय,नहीं लेते सुध।
Road Jaam
गुरुद्वारा रोड में खुले होटल व फास्टफूड की दुकानों से शाम होते हीं लगती है सड़क जाम

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट क्षेत्र का अमर नगर गुरुद्वारा रोड इन दिनों शाम होते हीं डेंजर जोन में तब्दील हो जाता है। गुरुद्वारा रोड में सड़क किनारे खुली कई फास्टफूड और होटल के खुलने से सड़क पर शाम होते ही काफी भीड़ जमा हो जाती है। इतना ही नहीं सड़क किनारे दर्जनों दो पहिया और चारपहिया वाहन बेतरतीब खड़ी रहती है जिससे आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर इकट्ठी भीड़ और वाहनों का मेला किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है।

Road Jaam
गुरुद्वारा रोड में लगा सड़क जाम और सड़क बेतरतीब खड़ी गाड़ियां

गौरतलब है कि इस सड़क के एक तरफ ड्राईवरहाट का ढलान तो दूसरी ओर गुरुद्वारा रोड का ढलान से स्पीड में उतरते वाहन किसी दिन सड़कों पर खड़ी भीड़ को अपना शिकार बना सकती है। जबकि उक्त सड़क से कई माननीय ,वेस्ट बोकारो डिवीजन के अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस दिन रात गश्त करते दिखते है लेकिन किसी को इसकी सुध लेनी की फुर्सत नहीं है।

Road Jaam
सड़क पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियां

हालांकि बाद में दुर्घटना के बाद अफसोस करने वालों का तांता लग जायेगा लेकिन समय से पहले इस दुर्घटना को रोकने का कोई प्रयास नहीं होना दु:खद है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस सड़क को कब बेतरतीब खड़ी वाहनों के अतिक्रमण से मुक्त कराती है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR