Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

बारुघुटू मध्य पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 156 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
  • राज्य सरकार द्वारा आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को बारुघुटू मध्य पंचायत सचिवालय में पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक संपन्न हई।
  • बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Barughtu middle panchayat@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। राज्य सरकार द्वारा आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को बारुघुटू मध्य पंचायत सचिवालय में पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक संपन्न हई।

बैठक में पंचायत की मुखिया सावित्री यादव ने बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया और वार्ड सदस्यों को 4 नवंबर को पंचायत भवन में आयोजित होने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की जानकारी दी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान पंचायत में जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है वैसे लाभुकों को योजना से जोड़ा जायेगा।

प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत में वृद्धा और विधवा पेंशन योजना, राशन कार्ड, विकलांग पेंशन, एसटीएससी बच्चों को छात्रवृति का लाभ सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर पंचायत वासियों को जागरुक किया जायेगा। जिससे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लाभुक पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठा सके।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

वहीं इस मौके पर प्रतिनिधियों ने पंचायत में सिलाई सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव रखा। जिससे पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

मौके पर मुख्य रुप से मुखिया सावित्री यादव, पंसस इंदू देवी, अनामिका सिन्हा, उपमुखिया पूर्णिमा देवी, वार्ड सदस्य अंकिता देवी, रजनी देवी, पूजा देवी राजकुमार सोनी, प्रीति सिंह, नितेश कुमार सहित वार्ड सदस्य व अन्य उपस्थित थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR