खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- गौरतलब है की टूर्नामेंट में वेस्ट बोकारो फीडर सेंटर के 20 खिलाडियों ने भाग लिया था।
- प्रतियोगिता में फीडर सेंटर के खिलाडियों ने कुल 19 पदक हासिल किया, जिसमें 10 गोल्ड, 08 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है।
- इसके साथ हीं अन्दर 14 और 16 बॉयज, गर्ल्स ग्रुप में ओवरऑल ट्रॉफी पर भी वेस्ट बोकारो ने कब्ज़ा जमाया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : रामगढ जिला एथलेटिक्स एसोशिएशन द्वारा रजरप्पा स्टेडियम में आयोजित रामगढ जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप ( रिझूनाथ चौधरी मेमोरियल ) अंडर 14, 16 गर्ल्स और बॉयज कैटगरी में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन फीडर सेंटर के बच्चों ने कुल 19 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक सहित ओवरऑल खिताब पर भी कब्ज़ा जमाया है। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन अनुराग दीक्षित, चीफ सीईपी राजेश कुमार, हेड एडमिनिस्ट्रेशन रोहित प्रसाद, फीडर सेंटर के राजीव रंजन सिंह, दुखिया मांझी, रामानुज सिंह, मो रफ़ीक, कोच मोनू कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब है की टूर्नामेंट में वेस्ट बोकारो फीडर सेंटर के 20 खिलाडियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में फीडर सेंटर के खिलाडियों ने कुल 19 पदक हासिल किया, जिसमें 10 गोल्ड, 08 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है। पदक जितने वाले खिलाडियों में अंडर 14 गर्ल्स ट्रायथलॉन ए में खुशबू यादव गोल्ड, अफशा परवीन सिल्वर, ट्रायथलॉन बी में सपना यादव गोल्ड, स्वेता कुमारी सिल्वर, बॉयज ट्रायथलॉन ए में सुजल कुमार गोल्ड, ट्रायथलॉन बी में कार्तिक कुमार सिल्वर और अंडर 16 गर्ल्स निधि तिर्की 80 मीटर हर्डल में एक गोल्ड एक सिल्वर, नंदिनी कुमारी शॉटपुट जेवलिन में एक गोल्ड और एक सिल्वर, अनन्या कुमारी शॉटपुट जेवलिन में एक गोल्ड एक सिल्वर, अंडर 16 बॉयज में अंकित कुमार 80 मीटर हर्डल पैंथलॉन में एक गोल्ड और एक सिल्वर, निखिल कुमार मुंडा लांग जंप, जेवलिन में दो गोल्ड, रोहित कुमार 600 मीटर पैंथलॉन में एक गोल्ड एक ब्रॉन्ज पदक पर कब्ज़ा जमाया। इसके साथ हीं अन्दर 14 और 16 बॉयज, गर्ल्स ग्रुप में ओवरऑल ट्रॉफी पर भी वेस्ट बोकारो ने कब्ज़ा जमाया। विजेता खिलाडियों को चैंपियनशिप की मुख्य अतिथि रामगढ की विधायक सुनीता चौधरी और जिप सदस्या सुधा देवी ने पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

