खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रैक्टर चालक और उसपर बैठे लोग भाग गए।
- वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी बलबंत दुबे ने बताया की बीती रात गश्ती के दौरान सुचना मिली की एक ट्रैक्टर अवैध कोयला लेकर आंगो हजारीबाग की ओर जा रहा है।
- सुचना के सत्यापन के बाद बसंतपुर कोतरे जंगल से जा रहे जोनडियर कंपनी का एक ट्रैक्टर (बिना नंबर का) जिसके डाला पर लगभग तीन टन अवैध कोयला लदा था उसे पकड़ा।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : वेस्ट बोकारो पुलिस ने मंगलवार की रात्रि ओपी क्षेत्र के बसंतपुर कोतरे से अवैध कोयला लेकर आंगो की ओर जा रही एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रैक्टर चालक और उसपर बैठे लोग भाग गए। वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी बलबंत दुबे ने बताया की बीती रात गश्ती के दौरान सुचना मिली की एक ट्रैक्टर अवैध कोयला लेकर आंगो हजारीबाग की ओर जा रहा है। सुचना के सत्यापन के बाद बसंतपुर कोतरे जंगल से जा रहे जोनडियर कंपनी का एक ट्रैक्टर (बिना नंबर का) जिसके डाला पर लगभग तीन टन अवैध कोयला लदा था उसे पकड़ा। इसी दौरान पुलिस को आता देख ट्रैक्टर का चालक और उसपर बैठे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। ओपी प्रभारी ने बताया की जगदेव महतो, बसंतपुर, चंद्रदेव महतो, चोय आंगो सहित अन्य अज्ञात लोगों पर 414/34 आईपीसी, 30 (!!) कोल माइंस एक्ट और 33/41/42 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

