खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन को क्षतिग्रस्त अनुसूचित जनजाति के घरों को सीएसआर मद के तहत मरम्मति कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
- उपायुक्त ने टाटा स्टील प्रबंधन को पत्र प्रेषित कर राष्ट्रीय एससी आयोग के पारित आदेश का अनुपालन करने का दिया निर्देश
@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन प्रबंधन को पत्र प्रेषित कर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के पारित आदेश का अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। पत्र में कहा गया है कि टाटा कंपनी प्रबंधन के किये गए हेवी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए बंजी गांव के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति ग्रामीणों का खपरैल मकान एवं पक्का मकान की मरम्मत नहीं करने के संबंधन में कमलेश गंझू से प्राप्त अभ्यावेदन के आलोक में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली ने आदेश पारित किया है।
जिसमें क्षतिग्रस्त अनुसूचित जनजाति के घरों के लिए सीएसआर के तहत जिला प्रशासन को टाटा स्टील के सहयोग से मरम्मति कार्य करने, क्षतिग्रस्त परिवारों का पुन: सर्वे कराकर रिपोर्ट आयोग को भेजने, बंजी गांव की माइनिंग जैसे घटना पर अनुसूचित जनजाति की संस्कृति को जिला प्रशासन को सदैव संरक्षित करने और रामगढ़ जिला प्रशासन के मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 30 दिन की अवधि में आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन को क्षतिग्रस्त अनुसूचित जनजाति के घरों को सीएसआर मद के तहत मरम्मति कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

