खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इसके पहले राजेन्द्र नगर स्थित दुर्गा मंडप मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ को उनके मन पसंद पकवानों का भोग लगा और भंडारे का आयोजन किया गया।
- इस भंडारे में सैकड़ों भक्त शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
- जिसके बाद घुरती रथ खींचने आए सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने रथ को खींचते हुए राजेंद्र नगर स्थित उनके धाम जगन्नाथ मंदिर पहुंचाया।
- घुरती रथ को खींचने में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, घुरती रथ में भगवान जगन्नाथ पहुंचे अपने धाम जगन्नाथ मंदिर
@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) अपनी मौसीबाड़ी में सप्ताहांत स्वास्थ्य लाभ लेकर जगत के पालनहार महाप्रभु जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और दाऊ बलराम के साथ शनिवार को पुनः रथ पर सवार होकर अपने धाम जगन्नाथपुरी लौटे। इसके पहले राजेन्द्र नगर स्थित दुर्गा मंडप मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ को उनके मन पसंद पकवानों का भोग लगा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में सैकड़ों भक्त शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को निर्धारित समय संध्या पांच बजे पुजारी नारायण पंडा, मंदिर प्रबंधन समिति के प्रमोद मलिक, स्वर्णदा प्रसाद त्रिपाठी, प्रमिला त्रिपाठी सहित राकोमयू के नेतागण और टिस्को अधिकारियों ने घंटा, शंख और घड़ियालों के साथ जय जगन्नाथ के नारों संग पहले महाप्रभु, फिर बहन और उनके सुदर्शन चक्र के साथ सुभद्रा और अंत दाऊ बलराम को रथ आरुढ़ कराया। जिसके बाद घुरती रथ खींचने आए सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने रथ को खींचते हुए राजेंद्र नगर स्थित उनके धाम जगन्नाथ मंदिर पहुंचाया।

