Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

वेस्ट बोकारो पुलिस ने चैनपुर से अवैध बालू लदा पांच ट्रैक्टर्स पकड़ा

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 189 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि सोमवार को रात्रि गश्ती में था, चैनपुर में पुलिस वाहन देखते हीं ट्रैक्टर चालक सड़क पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए।
  • नजदीक जाने पर देखा की पांच ट्रैक्टर है, उसपर कोई भी नहीं था, पांचों ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदा था, जिसे पकड़कर ओपी लाया।
  • उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अग्रिम करवाई की जा रही है।

06 March West Bokaro 01@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत आरा 4 नंबर ललपनिया हीरक मुख्य मार्ग पर चैनपुर से वेस्ट बोकारो पुलिस ने सोमवार की रात्रि गश्ती के दौरान अवैध बालू लदा पांच ट्रेक्टर को जब्त किया है। ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि सोमवार को रात्रि गश्ती में था, चैनपुर में पुलिस वाहन देखते हीं ट्रैक्टर चालक सड़क पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। नजदीक जाने पर देखा की पांच ट्रैक्टर है, उसपर कोई भी नहीं था, पांचों ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदा था, जिसे पकड़कर ओपी लाया। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अग्रिम करवाई की जा रही है। हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को देख सभी भागने में सफल रहे। जब्त सभी ट्रैक्टर्स में से केवल एक ट्रेक्टर का नंबर जेएच 24 एफ 6842 अंकित है, जबकि अन्य चार ट्रैक्टर्स के नंबर नहीं है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किये जाने से बालू तस्करों में भय का माहौल है। उल्लेखनीय है की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा 2020 से हीं झारखंड के कई नदियों से बालू का खनन और उठाव के लिए रोक लगी है, जिसके कारण बालू की कालाबाजारी चरम पर है। रामगढ जिले के कई नदियों से भी चोरी छिपे ट्रैक्टर और हाइवा द्वारा अवैध रूप से खनन कर चोरी की जा रही है। वेस्ट बोकारो कोयलांचल के चुटुआ नदी, लइयो नदी और बोकारो नदी से चोरी – छिपे बालू का खनन कर चोरी की जा रही है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR