खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : भारतीय जनता पार्टी घाटोटांड महिला मंडल के तत्वाधान में नारीशक्ति वंदन सह पथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ।
- नारीशक्ति वंदन सह पथयात्रा रामेश्वर नगर ड्राइवर हाट के शिवमंदिर से आरंभ होकर शीतला माता मन्दिर तक पहुंच कर शक्ति वंदन के साथ संपन्न हुआ।
- पथयात्रा का नेतृत्व घाटोटांड मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका सिन्हा ने किया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : भारतीय जनता पार्टी घाटोटांड महिला मंडल के तत्वाधान में नारीशक्ति वंदन सह पथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। नारीशक्ति वंदन सह पथयात्रा रामेश्वर नगर ड्राइवर हाट के शिवमंदिर से आरंभ होकर शीतला माता मन्दिर तक पहुंच कर शक्ति वंदन के साथ संपन्न हुआ। पथयात्रा का नेतृत्व घाटोटांड मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका सिन्हा ने किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपूर्ण भारत की हम आधी आबादी की महिलाओं को पूर्ण अधिकार और सम्मान के निमित ये नारीशक्ति वंदन और हम महिलाओं के सामर्थ्य को लेकर पथयात्रा का निर्देश दिया था। जो इस बात का प्रतीक है कि भारत को पूर्णरूपेण विकसित करने में हम नारीशक्तियों की भी भागीदारी सुनिश्चित हो।
इस नारीशक्ति वंदन सह पथयात्रा में भाजपा के रामगढ़ जिला मंत्री किरण देवी, बारूघुटू पूर्वी की मुखिया विभा देवी, बारूघुटू मध्य की मुखिया सावित्री यादव, महिला समूह की दीदी इन्दु देवी, पंचायत समिति सदस्य गायत्री देवी, वार्ड सदस्य वृर्ति देवी, सोनी देवी, हसीना बानो, जानकी राव, मोनी देवी, सुनीता यादव, किरण शर्मा, रिशु कुमारी, सुनैना कुमारी सिंह, आशा देवी, ममता लाई, रुना देवी, आरती देवी, आशा देवी, सरिता कुमारी, लुदो देवी, अंजु देवी, संध्या देवी, रमनी कुमारी, पुष्पा उपाध्याय, पुष्पा कुल्लू, सीमा देवी, सबा तिरंगा, रेणु चौधरी आदि शामिल रही। इस आयोजन में विशेष रूप से भाजपा घाटो मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, मंडल महामंत्री रविभूषण मिश्रा, आरएसएस के वरीय सदस्य सुधीर सिंह, अशोक यादव ने भी महिलाओं की अगुआई की।

