खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया की सुचना मिली थी की सीसीएल की बंद पड़ी खदान और वन क्षेत्र की भूमि पर कोयला का अवैध खनन के लिए मुहाना खोला गया है।
- वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर सीसीएल के सहयोग से झारखंड उत्खनन परियोजना अंतर्गत 16 नंबर खदान, थ्री सी और थ्री सी ए खदान क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में डोजरिंग कर बंद कराया गया।
- ओपी प्रभारी ने कहा की क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कार्य चलने नहीं दिया जायेगा।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : वेस्ट बोकारो पुलिस ने मंगलवार को सीसीएल के सहयोग से ओपी क्षेत्र के झारखंड उत्खनन परियोजना के बंद पड़े 16 नंबर खदान, थ्री सी और थ्री सी ए खदान क्षेत्र में कोयले के अवैध मुहाने को डोजरिंग कर बंद कराया।
ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया की सुचना मिली थी की सीसीएल की बंद पड़ी खदान और वन क्षेत्र की भूमि पर कोयला का अवैध खनन के लिए मुहाना खोला गया है। वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर सीसीएल के सहयोग से झारखंड उत्खनन परियोजना अंतर्गत 16 नंबर खदान, थ्री सी और थ्री सी ए खदान क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में डोजरिंग कर बंद कराया गया। ओपी प्रभारी ने कहा की क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कार्य चलने नहीं दिया जायेगा। तीन घंटे तक चली डोजरिंग की कारवाई में एसआई रंजीत कुमार सिंह, वनपाल नीलेश चंद्र पोद्दार, सीसीएल क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी गंगेश्वर महतो, खान सुरक्षा पदाधिकारी जगनारायण राम, सुरक्षा प्रभारी सुखदेव प्रसाद, माइनिंग सरदार लक्ष्मीधर नायक सहित पुलिस और सीसीएल के कई जवान मौजूद थे।

