Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

इंटर डिविजनल महिला लगोरी चैंपियनशिप में वेस्ट बोकारो की टीम बनी उप-विजेता

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 243 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • चैंपियनशिप में टाटा स्टील के विभिन्न डिविजनों की 19 टीमों की 152 महिला लगोरी खिलाड़ियो ने अपनी खेल पतिभा का प्रदर्शन किया।
  • महाप्रबंधक जीएम ऑफिस में एक समारोह के दौरान वेस्ट बोकारो महिला लगोरी टीम को बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।
  • चैंपियनशिप में टाटा स्टील के विभिन्न डिविजनों की 19 टीमों की 152 महिला लगोरी खिलाड़ियो ने अपनी खेल पतिभा का प्रदर्शन किया।
  • चैंपियनशिप में टाटा स्टील के विभिन्न डिविजनों की 19 टीमों की 152 महिला लगोरी खिलाड़ियो ने अपनी खेल पतिभा का प्रदर्शन किया।
  • महाप्रबंधक जीएम ऑफिस में एक समारोह के दौरान वेस्ट बोकारो महिला लगोरी टीम को बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

 

Women's Lagori Championship
महाप्रबंधक वेस्ट बोकारो अनुराग दीक्षित के साथ उपविजेता टीम

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ़ ) : जमशेदपुर स्पोर्ट्स विभाग द्वारा पहली बार इंटर डिविजनल महिला लगोरी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में टाटा स्टील के विभिन्न डिविजनों की 19 टीमों की 152 महिला लगोरी खिलाड़ियो ने अपनी खेल पतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वेस्ट बोकारो डिवीज़न की महिला लगोरी टीम ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर पहले राउंड में सप्लाइ चेन को 2-0 सेट से पराजित किया और क्वार्टर फ़ाइनल में ट्यूब डिवीजन को 2-0 सेट से हरा कर सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई। सेमी फ़ाइनल में टाटा स्टील कलिंगानगर को 3-2 सेट से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। फ़ाइनल मुक़ाबला आयरन मेकिंग के साथ हुआ जिसमें वेस्ट बोकारो की टीम 1 पॉइंट से हार कर उप विजेता का खिताब जीतने में सफल रही।

Women's Lagori Championshipइस अवसर पर मुख्य आतिथि हेमंत गुप्ता, हेड स्पोर्ट्स जमशेदपुर ने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर झारखंड राज्य लगोरी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अरशद अली और लगोरी फेडरेशन के सदस्य चिंतामनी उपस्थित थे। इस बड़ी सफलता पर मंगलवार को अनुराग दीक्षित, महाप्रबन्धक, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील ने जीएम ऑफिस में एक समारोह के दौरान वेस्ट बोकारो महिला लगोरी टीम को बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

Women's Lagori Championshipमौके पर रोहित प्रसाद, हेड एड्मिनिसट्रेशन सहित खेल विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि वेस्ट बोकारो डिवीज़न के लिए यह खेल नया था। हेड एड्मिनिसट्रेशन रोहित प्रसाद के पहल जमशेदपुर से कोच बुला कर वेस्ट बोकारो के महिला लगोरी खिलाड़ियो को कोचिंग दिलाया गया। इस प्रशिक्षण के कारण महिला खिलाड़ियो ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर इंटर डिविजनल चैंपियनशिप में उप-विजेता का खिताब जीत लिया। वेस्ट बोकारो महिला लगोरी टीम में सुजाता भारती, पुजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी, मजीदा खातून, नीतू सिंह भोगता, बॉबी कुमारी और रानी कुमारी सहित कोच दुखिया मांझी और राजीव रंजन सिंह शामिल थे।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR