खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- न्यूनतम 26,015 और अधिकतम 3,13,196 रूपये का होगा भुगतान इस वर्ष भी कर्मचारियों को गुडविल राशि पर नहीं बनी सहमति 6800 कर्मचारियों के बीच 88।
- इस समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा।
- पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कर्मचारियों को गुडविल राशि नहीं मिलेगी।
- न्यूनतम 26,015 और अधिकतम 3,13,196 रूपये का होगा भुगतान
- इस वर्ष भी कर्मचारियों को गुडविल राशि पर नहीं बनी सहमति
- 6800 कर्मचारियों के बीच 88.01 करोड़ रुपये वितरित होंगे

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस पर सोमवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौते पर मुहर लग गई। इस समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कर्मचारियों को गुडविल राशि नहीं मिलेगी। बोनस राशि 11 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक खाते में जाएगी। समझौता के अनुसार वर्ष 2022-2023 के वार्षिक बोनस के लिए कंपनी के सभी लागू डिवीजनों/इकाइयों के पात्र कर्मचारियों के लिए वर्ष 2022-2023 के वार्षिक बोनस के कारण कुल भुगतान 314.70 करोड़ रुपये होगा। इसमें टाटा स्टील के माइंस, वेस्ट बोकारो डिवीजन, झरिया डिवीजन, एफएएमडी के कर्मचारियों के 6800 कर्मचारियों के बीच 88.01 करोड़ रुपये वितरित होंगे। इनमें वेस्ट बोकारो डिवीजन में सर्वाधिक 33.80 करोड़ बोनस बंटेगा। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए वार्षिक बोनस के भुगतान के लिए टाटा स्टील और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) सहित इंडियन नेशनल माइनवर्कर्स फेडरेशन (आईएनएमडब्ल्यूएफ) के बीच सोमवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर डीबी सुंदर रामम, उपाध्यक्ष ( रॉ मेटेरियल ), अत्रेयी सान्याल, उपाध्यक्ष ( एचआरएम ), टाटा स्टील, अनुराग दीक्षित, जीएम ( वेस्ट बोकारो डिवीजन ), संजय राजोरिया, जीएम ( झरिया डिवीजन ) और एके भटनागर, जीएम ( ओएमक्यू ) ने प्रबंधन की ओर से हस्ताक्षर किए। बहीं कर्मचारियों की ओर से कुमार जय मंगल सिंह ( अनूप सिंह ), अध्यक्ष इंडियन नेशनल माइनवर्कर्स फेडरेशन और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, संतोष महतो, सचिव, राकोमयू , जामाडोबा कोलियरी, कमलेश महतो अध्यक्ष नोआमुंडी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो डिवीजन और झरिया डिवीजन के अध्यक्ष, सचिव, ओएमक्यू व एफएएमडी कोलियरी के अध्यक्ष और महासचिव ने अपने कर्मचारियों की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए।
टाटा स्टील वित्तीय वर्ष 22-23 के लिए 314.70 करोड़ बोनस का करेगी भुगतान

टाटा स्टील और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, इंडियन नेशनल माइनवर्कर्स फेडरेशन के मध्य हुए समझौता के अनुसार वर्ष 22- 23 के वार्षिक बोनस के लिए कंपनी के सभी लागू डिवीजनों/इकाइयों के पात्र कर्मचारियों के लिए कंपनी द्वारा 314.70 करोड़ रुपए का भुगतान किया जायेगा। इसमें कोयला, खदान और एफएएमडी के लिए लगभग 88.01 करोड़ रुपये की राशि कर्मचारियों के बीच वितरित किया जाएगा। खदान-26.34 करोड़ रुपये, वेस्ट बोकारो-33.80 करोड़ रुपये, जामाडोबा-23.20 करोड़ रुपये, एफएएमडी-4.67 करोड़ रुपये। कंपनी ने कहा है की चूंकि स्टील कंपनी के हमारे अधिकांश कर्मचारी बोनस भुगतान (संशोधन) अधिनियम, 2015 में निर्धारित सीमा से अधिक वेतन/मजदूरी प्राप्त कर रहे हैं, इसलिए वे अधिनियम के तहत बोनस के लिए पात्र नहीं हैं। हालाँकि, कंपनी अपनी पुरानी परंपराओं का सम्मान करते हुए यूनियनाइज्ड श्रेणी के सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान करने जा रही है।
“गुडविल राशि जो होता है वह मैनेडेटरी नहीं होता है। जो पिछले तीन साल के फार्मूला में था उसमें हमलोग 20 प्रतिशत लेते आये हैं और इस बार भी 20 परसेंट मिला है। यह बड़ी बात नहीं है की हमलोग को 20 प्रतिशत बोनस मिला, बड़ी बात यह है की कोरोना के चलते वित्तीय वर्ष 22-23 में टाटा स्टील को प्रॉफिट में 60 परसेंट का कम ग्रोथ हुआ है, उसके बाद भी टाटा स्टील ने एक मिसाल पेश किया है और कंपनियों के लिए की उन्होंने बोनस में कोई कटौती नहीं की है। वित्तीय वर्ष 22-23 में टाटा स्टील को प्रॉफिट में 60 परसेंट का कम ग्रोथ हुआ है उसका बोझ टाटा स्टील ने अपने ऊपर लिया है यह सबसे बड़ी बात है।”
कुमार जय मंगल सिंह ( अनूप सिंह ), अध्यक्ष आईएनएमडब्ल्यूएफ और राकोमयु

