खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- [caption id="attachment_1918" align="alignnone" width="300"] बैठक सह मिलन समारोह में उपस्थित आरबीएसएस की महिला सदस्य[/caption] @Ramgarh Live - रामगढ़(झारखंड)।
- 'रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति' महिला मोर्चा की एक बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को पुराना सदर अस्पताल के निकट स्थित आरबीएसएस कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
- कार्यक्रम की अध्यक्षता मल्लिका दत्ता व संचालन अंशु सहाय ने किया।

@Ramgarh Live – रामगढ़(झारखंड)। ‘रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति’ महिला मोर्चा की एक बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को पुराना सदर अस्पताल के निकट स्थित आरबीएसएस कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मल्लिका दत्ता व संचालन अंशु सहाय ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने कहा की आरबीएसएस महिला व समाज हित मे निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहीं है,जो निरंतर जारी रहेगा। विशिष्ट अतिथि स्नेहा गुप्ता ने भी समारोह में आये महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में नई महिलाओ ने संगठन की सदस्यता ली एवं समाज हित मे निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ हीं रामगढ़ जिला के सभी प्रखंडों में महिलाओं को जागरूक कर संगठन से जोड़ने एव जनहित में बढ़चढ़ का हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर मधु कुमारी,पूनम टोप्पो, निर्मला शर्मा,धर्मशीला देवी, नीलम देवी,ज्योति मानसाता,चंदना गांगुली, भानु देवी सहित दर्जनों महिला मौजूद थे।

