खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- be/rWYZdVW7e0c श्री श्री दुर्गा पूजा समिति केदला कलाली मोड़ ने किया भक्ति जागरण का आयोजन।
- जय भवानी जागरण मंडली के कलाकारों ने भक्ति गीतों से किया सराबोर।
- कोयलांचल में शारदीय नवरात्र पर श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी केदला कलाली मोड़ में गुरुवार की संध्या माता की जगराता का आयोजन किया।
- श्री श्री दुर्गा पूजा समिति केदला कलाली मोड़ ने किया भक्ति जागरण का आयोजन।
- जय भवानी जागरण मंडली के कलाकारों ने भक्ति गीतों से किया सराबोर।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। कोयलांचल में शारदीय नवरात्र पर श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी केदला कलाली मोड़ में गुरुवार की संध्या माता की जगराता का आयोजन किया। जिसका विधिवत उद्घाटन वेस्ट बोकारो पुलिस के सअनि अशोक कुमार सिंह ने माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उनके साथ पूजा कमेटी के संरक्षक हेमलाल महतो, बलभद्र दास, माणिक साव, अध्यक्ष मुन्ना नोनिया, उपाध्यक्ष संजय केशरी, सचिव गोबिंद नोनिया, सह सचिव विजय पांडेय, कोषाध्यक्ष बिगू नोनिया ने माता को संयुक्त रुप से आह्वान किया।

माता का जगराता कार्यक्रम का शुभारंभ जय भवानी जागरण मंडली रांची के कलाकार शमशेर ने गणेश वंदना आओ अंगना पधारो श्री गणेश से किया। इसके उपरांत बारी बारी राज हलचल, गायिका चंचला कुमारी और सविता कुमारी ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, जयकारा शेरो वाली का, तूने मुझे बुलाया शेरो वालिये, नौ नौ रुप मैया का बड़ा प्यारा लागे, राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना जैसे माता के कई भजन गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इनका साथ ऑर्गन पर शंकर गुप्ता, पैड पर आशुतोष कुमार और नाल पर गौतम कुमार ने बाखुबी दिया। वहीं राज हलचल ने अपने अंदाज में एनाउंसर की भूमिका का अंजाम दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश पांडेय और विजय पांडेय ने किया।

मौके पर मुख्य रुप से बैजनाथ साव, प्रभु केशरी,अशोक शर्मा,जितेंद्र उपाध्याय,सतीश कुमार सिंह, सुदलु घासी, बबलू कुमार, उदय सोनी, भुनेश्वर महतो, इन्द्रास चौहान, पच्चू चौहान, श्रवण चौहान, हेमंत दास, अर्जुन ठाकुर, सुनील चौहान, गणपत नोनिया, बीरेंद्र कुमार,नकुल पांडेय, नागदेव नोनिया, श्यामदेव मांझी, इंद्रलाल महतो उपस्थित थे।

