Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

बड़गाँव और नावाडीह पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार का आयोजन

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 73 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • शिविर में बड़गाँव और नावाडीह पंचायत के 2848 ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भरकर जमा किया।
  • फूलोबाई योजना के तहत 80 हजार का वितरण [caption id="attachment_1994" align="alignright" width="300"] कार्यक्रम में लाभुक को चेक सौंपते अंचल निरीक्षक व मुखिया।
  • बड़गाँव शिविर में नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी [caption id="attachment_1993" align="alignleft" width="300"] कार्यक्रम में मौजूद बड़गाँव पंचायत के ग्रामीण।
  • बड़गाँव और नावाडीह पंचायतो में कुल आवेदन आये -2848
  • ऑन द स्पॉट निपटारा – 1984
  • प्रक्रिया में आवेदन की संख्या – 864
  • ऑनलाइन दर्ज आवेदन-2415
  • प्रतीक्षा में पड़े आवेदन -433
  • ऑन द स्पॉट निपटारा किये गए आवेदन का प्रतिशत – 70%
Your planning, your government, organizing your door in Badgaon and Nawadih Panchayat
द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि व अन्य।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो,(रामगढ़): झारखंड सरकार द्वारा चलाया जा रहा आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का गुरुवार को माण्डू प्रखंड के बड़गाँव और नावाडीह पंचायत में आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बड़गाँव पंचायत में मुखिया बुलबुल देवी,अंचल निरीक्षक सुरेश बर्णवाल,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी माण्डू प्रतिमा देवी,उप मुखिया महेश प्रसाद,नावाडीह पंचायत में मुखिया सुरेश प्रसाद, उप मुखिया मीना देवी,पंसस पूजा भारती ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी,जिला उद्योग केंद्र,खाद्य सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास, कृर्षि, कल्याण, ई श्रम सहित अंचल से जुड़े दाखिल खारिज के लिए स्टॉल लगाया गया था। शिविर में बड़गाँव और नावाडीह पंचायत के 2848 ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भरकर जमा किया ।

फूलोबाई योजना के तहत 80 हजार का वितरण

Your planning, your government, organizing your door in Badgaon and Nawadih Panchayat
कार्यक्रम में लाभुक को चेक सौंपते अंचल निरीक्षक व मुखिया।

आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की वैसी महिलाएं जो हड़िया,दारू बेचती है उन्हें अलग व्यवसाय करने के लिए दोनों पंचायत के आठ महिलाओं को दस -दस हजार रुपये का वितरण किया गया।

बड़गाँव शिविर में नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

Your planning, your government, organizing your door in Badgaon and Nawadih Panchayat
कार्यक्रम में मौजूद बड़गाँव पंचायत के ग्रामीण।

गुरुवार को बड़गाँव पंचायत में आयोजित आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी को बनाया गया था।लेकिन अंत समय तक ग्रामीण नोडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खोजते दिखे। वहीं नावाडीह पंचायत में हुए कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्रम अधीक्षक रामगढ़ कुमार अभिषेक और प्रखंड विकास पदाधिकारी माण्डू सुधीर प्रकाश ने ऑन स्पॉट कई आवेदन का निपटारा किया।

Your planning, your government, organizing your door in Badgaon and Nawadih Panchayat
कार्यक्रम में मौजूद अंचल निरीक्षक ,मुखिया व् अन्य जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर बड़गाँव पंचायत की मुखिया बुलबुल देवी,उप मुखिया महेश प्रसाद,पंसस भोला रविदास,पैक्स अध्यक्ष सारूबेड़ा मुस्तकीम खान,नावाडीह पंचायत मुखिया संजय प्रसाद,उप मुखिया मीणा देवी,पंसस पूजा भारती, समाजसेवी अशोक यादव,अनिता देवी,रीता देवी,पूनम देवी,सुरेन्द्र राम,झूमा देवी,रीता तिर्की,झामुमो नेत्री वीणा देवी सहित दोनों पंचायत के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR