Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

रामगढ में क्लिनिकल सोसाइटी का दो दिवसीय अर्धवार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न, डेंगू बुखार सहित कई ज्वलंत विषयों पर हुई गहन चर्चा

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 210 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • इस अवसर पर अनुराग दीक्षित महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, डॉ।
  • ए के रॉय, चीफ मेडिकल ऑफिसर, टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल, वेस्ट बोकारो डिवीजन और साइंटिफिक प्रोग्राम के इंचार्ज डॉ।
  • @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : झारखंड के रामगढ में टाटा स्टील द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्लिनिकल सोसाइटी का अर्धवार्षिक सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ।
  • टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर और वेस्ट बोकारो, नोआमुंडी, जोडा, जामाडोबा, हल्दिया, मेदांता अस्पताल, गुड़गांव, एम्स और टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के लगभग 85 डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञों का हुआ जुटान
  • टाटा स्टील ने कांफ्रेंस में नॉलेज शेयरिंग के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों को किया एकजुट, डेंगू बुखार और इसकी जटिलताओं जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से किया चर्चा

23 West Bokaro 01

दो दिवसीय क्लिनिकल सोसाइटी अर्धवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मैटेरियल्स, डी बी सुंदरा रामम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अनुराग दीक्षित महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, डॉ. ए के रॉय, चीफ मेडिकल ऑफिसर, टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल, वेस्ट बोकारो डिवीजन और साइंटिफिक प्रोग्राम के इंचार्ज डॉ. जे पति उपस्थित थे।

23 West Bokaro 02@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : झारखंड के रामगढ में टाटा स्टील द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्लिनिकल सोसाइटी का अर्धवार्षिक सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। कांफ्रेंस में टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर, वेस्ट बोकारो, नोआमुंडी, जोडा, जामाडोबा, हल्दिया सहित रॉ मैटेरियल लोकेशंस से लगभग 85 डॉक्टर और मेदांता अस्पताल, गुड़गांव, एम्स और टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के चिकित्सा विशेषज्ञ का जुटान हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी के बीच चिकित्सा विज्ञान में ज्ञान और नवीनतम तकनीकों को साझा करने के लिए था। इस वर्ष की थीम थी “बेसिक्स एंड बियोंड ब्रिजिंग द गैप्स । 23 West Bokaro 02दो दिवसीय क्लिनिकल सोसाइटी अर्धवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मैटेरियल्स, डी बी सुंदरा रामम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अनुराग दीक्षित महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, डॉ. ए के रॉय, चीफ मेडिकल ऑफिसर, टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल, वेस्ट बोकारो डिवीजन और साइंटिफिक प्रोग्राम के इंचार्ज डॉ. जे पति उपस्थित थे। दो दिवसीय क्लिनिकल सोसाइटी अर्धवार्षिक सम्मेलन टाटा स्टील के सभी ऑपरेटिंग लोकेशंस से जुड़े डॉक्टरों के लिए बेहद फायदेमंद रहा। इस कांफ्रेंस ने मुद्दों को समझने और टाटा मेन हॉस्पिटल और टाटा स्टील के अन्य ऑपरेटिंग लोकेशंस के अस्पतालों के बीच अंतर को कम करने में मदद की। इस दो दिवसीय क्लिनिकल सोसाइटी अर्धवार्षिक सम्मेलन की शुरुआत सुधीर राय, महाप्रबंधक मेडिकल सर्विसेज जमशेदपुर के मुख्य भाषण से हुई। उन्होंने आज की चिकित्सा पद्धति में संचार के महत्व पर बात की। प्रोफेसर जी प्रदीप कुमार, डीन, टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सत्र की अध्यक्षता की। इसके बाद एमबीबीएस पेपर, डीएनबी पोस्टर, विशेषज्ञ प्रस्तुतियां और विभिन्न विवादों और उभरते उपचार प्रोटोकॉल पर एक पैनल चर्चा हुई। 23 West Bokaro 03प्रतिष्ठित अतिथि वक्ताओं में एम्स पटना के डीन, डॉ. उमेश भदानी ने ” इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस इन एल्डरली पेशेंट्स” के बारे में बात की और मेदांता अस्पताल, गुड़गांव के थोरेसिक सर्जन डॉ. आसफ बेलाल ने “इनोवेशंस इन थोरेसिक सर्जरी, फ्रॉम एम्पाईमा” पर प्रस्तुति दी। सम्मेलन में रॉ मैटेरियल लोकेशंस के डॉक्टरों द्वारा एमरजैंसी मैनेजमेंट में सामना की जाने वाली नवीनतम तकनीकों और चुनौतियों के बारे में टाटा मुख्य अस्पताल के विभागाध्यक्षों की प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। दो दिवसीय क्लिनिकल सोसाइटी अर्धवार्षिक सम्मेलन में डेंगू बुखार और इसकी जटिलताओं जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR