खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मौके पर मदन महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बावजूद आज आदिवासी-मूलवासियों की दशा नहीं सुधरी है।
- झारखंड में आज भी आदिवासी मूलवासी शिक्षा से, नौकरी से और अनेक सरकारी लाभ से दूर है।
- आगामी 7 मार्च को विधानसभा घेराव कर इस निकम्मी सरकार को नींद से जगाना है।
@Ramgarh Live – लईयो – झारखंड में 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने और राज्य के बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा बनाने के विरोध में आजसू पार्टी द्वारा लईयो,गोसी, ईचाकडीह में मशाल जुलूस निकाला गया । जिसमें मुख्य रूप से आजसू जिला सह सचिव सह मजदूर नेता मदन महतो ,आजसू ओबीसी मोर्चा जिला सचिव निर्मल महतो,बासुदेव महतो, रमेश महतो,गोविंद महतो,कौलेश्वर रजवार,मिश्रीलाल रजवार ,बैजनाथ महतो,नरेश महतो(काली),गणपत महतो,बीरू सिंह,बिनोद महतो,राकेश कुमार, संतोष कुमार,अनिल कुमार,किशोर कुमार महतो,डालचंद महतो,धनेश्वर महतो,प्रदीप कुमार,फलेंद्र महतो, प्रदीप चौधरी, रविन्द्र रजवार,धर्मेंद्र रजवार,महेंद्र महतो,हरि कपरदार, मंजूर अंसारी,छोटू रवि,कंचन महतो,धनेश्वर महतो,अनिल महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल थे।
मौके पर मदन महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बावजूद आज आदिवासी-मूलवासियों की दशा नहीं सुधरी है । आज भी उनका शोषण हो रहा है। झारखंड में आज भी आदिवासी मूलवासी शिक्षा से, नौकरी से और अनेक सरकारी लाभ से दूर है। आगामी 7 मार्च को विधानसभा घेराव कर इस निकम्मी सरकार को नींद से जगाना है ।

